{"_id":"693c7792d5a93f0ae60d21c9","slug":"young-man-dies-in-car-bike-collision-friend-seriously-injured-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-143840-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कार व बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कार व बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
चांग। भिवानी-महम मार्ग पर शुक्रवार शाम मित्तल ऑयल मिल के सामने कार और बाइक की टक्कर में गांव चांग निवासी 26 वर्षीय हितेष की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर साथ बैठा उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल विकास फौजी को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया।
जानकारी के अनुसार हितेष अपने दोस्त विकास फौजी के साथ शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक पर गांव चांग आ रहा था। इसी दौरान मित्तल ऑयल मिल के सामने महम की तरफ से भिवानी जा रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि हितेष गंभीर रूप से घायल हो गया, भिवानी सामान्य अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। वहीं पीछे बैठा विकास फौजी गंभीर रूप से घायल हुआ और उसका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही गुजरानी पुलिस चौकी इंचार्ज नरेंद्र मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
हितेष की 21 नवंबर को हुई थी शादी
हितेष की 21 नवंबर को बड़े धूमधाम से शादी हुई थी। हितेष की बरात झज्जर जिला के अमादलपूर गई थी। वह काफी लंबे समय से ट्रांसपोर्ट में कार्यरत था। अभी दुल्हन के हाथों मेहंदी भी फीकी नहीं पड़ थी इससे पहले वह विधवा हो गई।