{"_id":"6675424dde15886ce9078971","slug":"young-man-dies-due-to-electric-shock-in-bhiwani-deceased-had-gone-to-irrigate-field-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी में युवक की करंट लगने से मौत: खेत में पानी लगाने के लिए गया था मृतक; नौ बहनों के सिर से उठा भाई का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में युवक की करंट लगने से मौत: खेत में पानी लगाने के लिए गया था मृतक; नौ बहनों के सिर से उठा भाई का साया
Fri, 21 Jun 2024 02:35 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 21 Jun 2024 02:35 PM IST
सार
भिवानी में नौ बहनों के इकलौते भाई की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। मृतक दीपक अपने खेत में पानी की मोटर चलाने गया था। जब उसने मोटर को चालू किया तो इसी दौरान उसे करंट लग गया। जिससे उसने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
विस्तार
भिवानी के गांव पैंतावास में नौ बहनों के इकलौते भाई की मोटर का करंट लगने से मौत हो गई। युवक सुबह अपने खेत में पानी की मोटर चलाने गया था, जैसे ही उसने मोटर स्टार्ट की तो उसे करंट लगा, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दादरी सदर पुलिस ने शव का भिवानी जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया वहीं इस संबंध में मृतक के भतीजे के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।
विज्ञापन
गांव पैंतावास निवासी 28 वर्षीय दीपक शुक्रवार सुबह सात बजकर 20 मिनट पर अपने खेत में पानी की मोटर चलाने गया था। जब उसने मोटर को चालू किया तो इसी दौरान उसे करंट लगा। जिससे उसने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। बाद में परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वे खेत में पहुंचे और उसे लेकर एक निजी अस्पताल आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।
विज्ञापन
मृतक के भतीजे राहुल ने बताया कि दीपक नौ बहनों में इकलौता भाई था। करीब दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उसे करीब एक साल का बेटा है। इस हादसे के बाद परिवार में भी कोहराम मचा है। वहीं सदर पुलिस थाना दादरी के जांच अधिकारी एचसी आनंद कुमार ने मृतक के भतीजे के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया वहीं इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन