फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   young boy, sucide, young girl

शादी से एक दिन पहले लड़की ने किया था इनकार, लडक़े ने एक हफ्ते बाद उसके घर के बाहर निगला जहरीला पदार्थ, मौत

Sun, 02 Aug 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
young boy, sucide, young girl
शादी से एक दिन पहले लड़की और उसके परिजनों ने शादी से इनकार किया तो आहत युवक ने लड़की के घर के बाहर जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे इमरजेंसी लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि शादी पिछले सप्ताह होनी थी। लड़की और उसके परिजनों के इनकार के बाद युवक के परिजनों ने पंजाब में ही दूसरी जगह शादी कर दी थी। युवक अपनी बुआ से मिलने के बहाने भिवानी आया और युवती के घर भी पहुंच गया। फिलहाल पुलिस युवती और उसके परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

मामला शनिवार रात करीब आठ बजे अनाजमंडी क्षेत्र की एक कॉलोनी का है। पंजाब के जिला बठिंडा के गांव कोट फटा निवासी 24 वर्षीय नसीब मजदूरी करता था। चार साल पहले उसका रिश्ता भिवानी वासी एक युवती से हुआ था। शादी 26 जुलाई को तय हुई थी। मगर 25 जुलाई को ही लड़की और उसके परिजनों ने फोन करके शादी से इनकार कर दिया। जबकि युवक का परिवार शादी की सभी तैयारियां कर चुका था। ऐसे में युवक के परिवार ने युवक की 26 जुलाई को पंजाब में ही दूसरी जगह शादी कर दी। युवक की बुआ भिवानी में बावड़ी गेट पर रहती है। युवक एक अगस्त को अपनी बुआ से मिलने की बात कहकर भिवानी आया था। रात करीब आठ बजे वह लड़की के घर अनाजमंडी क्षेत्र की कॉलोनी में पहुंच गया। जहां जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। मृतक के पिता धर्मपाल ने बताया कि वह रिश्ता टूटने से काफी आहत था। लड़की और उसके परिजनों के कारण उसके बेटे की मौत हुई है।
विज्ञापन

अनाज मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेश ने बताया कि मृतक युवक नसीब के पिता धर्मपाल ने शहर की एक कॉलोनी वासी युवती और उसके परिजनों पर सगाई करके रिश्ता तोड़ने के आरोप लगाए हैं, जिसके कारण युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों के बयान पर आरोपी युवती और उसके परिजनों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगेे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed