फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   You can win Rs 1 lakh in Developed India Quiz

Bhiwani News: विकसित भारत क्विज में जीत सकते हैं एक लाख रुपये

Fri, 29 Nov 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 29 Nov 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
You can win Rs 1 lakh in Developed India Quiz
भिवानी। युवाओं के लिए विकसित भारत क्विज में शामिल होकर एक लाख रुपये की राशि जीतने का मौका है l इस क्विज का आयोजन माय भारत पोर्टल पर 25 नवंबर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

माय भारत इनीशिएटिव के माध्यम से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से किया जा रहा है। इसमें शामिल युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के प्रधानाचार्य एवं जिला युवा समन्वयक अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा सरकार की ओर से पत्र जारी किया गया है। इसके अनुसार 11 से 12 जनवरी तक भारत मंडपम नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस महोत्सव के प्रारूप को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के तौर पर आयोजित किया जाना है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि रहेंगे। युवाओं को प्रधानमंत्री से अपने विचार साझा करने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि विकसित भारत क्विज में 15 से 29 साल तक के युवा भाग ले सकते हैं। इसमें भाग लेने के लिए चार चरण बनाए गए हैं। पहले चरण में माय भारत पोर्टल पर एक क्विज चैलेंज का आयोजन शुरू किया गया है, जो पांच दिसंबर तक चलेगा। इसमें भारत सरकार की उपलब्धियों पर प्रश्न पूछे जाएंगे।
पहले चरण में सफल होने वाले युवा ही दूसरे चरण में भाग ले सकते हैं। दूसरे चरण में विभाग से स्वीकृत विकसित भारत के लिए तकनीक, विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाना, विकास भी विरासत भी, फिट इंडिया, महिला सशक्तीकरण आदि 10 विषयों पर निबंध लिखे जाएंगे।
दूसरे चरण के विजेता तीसरे चरण में शामिल होंगे। इसमें उनकी ओर से चयनित विषय पर भाषण या प्रस्तुति देनी होगी। अंत में तीसरे चरण के विजेता चौथे चरण में भाग लेंगे। अनुदेशक राज कुमार आर्य ने बताया कि विकसित भारत क्विज चैलेंज में 12 भाषा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम, पंजाबी, मराठी को शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि चौथे चरण में पहला स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को एक लाख रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 75,000 रुपये औा तीसरे स्थान के प्रतिभागी को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। अगले 100 प्रतिभागियों को प्रत्येक को 20,000 रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। अगले 200 प्रतिभागियों में से प्रत्येक को 1,000 रुपये का सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने अधिकतम प्रतिभागियों को इस क्विज चैलेंज में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed