फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Yogita of Bhiwani won gold in shot put, Shiksha of Dadri got silver.

Bhiwani News: शॉट पुट में भिवानी की योगिता ने जीता स्वर्ण, दादरी की शिक्षा को मिला रजत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Yogita of Bhiwani won gold in shot put, Shiksha of Dadri got silver.
सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में विजेता ​खिलाड़ी।
भिवानी। झारखंड की राजधानी रांची में 24 से 26 अक्तूबर तक आयोजित चौथी साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा की एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में चमक बिखेरी। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि भिवानी की योगिता ने शॉट पुट इवेंट में 15 मीटर 85 सेंटीमीटर की बेहतरीन थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं दादरी की शिक्षा ने 15 मीटर 83 सेंटीमीटर की थ्रो करते हुए रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

फरीदाबाद के खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि चैंपियनशिप में रोहतक की संजना ने 5000 मीटर दौड़ में 15 मिनट 38 सेकंड का समय दर्ज कर नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का मीट रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत (मेजबान) सहित नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, मालदीव और श्रीलंका के एथलीट भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed