फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Yoga festival organized by Amar Ujala and Kayakalp Yoga Center

शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए सशक्त माध्यम योग : डॉ. शिवशंकर भारद्वाज

Sat, 22 Jun 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 22 Jun 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Yoga festival organized by Amar Ujala and Kayakalp Yoga Center
नई पुलिस लाइन ​भिवानी में अमर उजाला फाउंडेशन और कायाकल्प योग केंद्र की ओर से आयोजित योग उत्सव म
भिवानी। नई पुलिस लाइन के सामुदायिक केंद्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अमर उजाला और कायाकल्प योग केंद्र की ओर से योग उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. शिवशंकर भारद्वाज ने कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए सशक्त माध्यम है, इसे हमारे दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आयुष विभाग के जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. संजय वैद्य विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम में डॉ. संजय वैद्य, बैंक अधिकारी गजराज जोगपाल, प्राचार्य सरिता शर्मा, एसआई मनीराम भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में कायाकल्प योग केंद्र की कोच रेनु वर्मा व कविता अहलावत का अहम योगदान रहा। मंच संचालन डॉ. मनोज शर्मा ने किया।
विज्ञापन



बहल में मनाया योग दिवस
बहल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर बीआरसीएम शिक्षण संस्थान में दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह मनाया गया। संस्था निदेशक व जीडीसी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके सिन्हा, प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार शर्मा, प्राचार्य राजेश झाझड़िया सहित अन्य अधिकारियों ने योग दिवस पर साधकों को योग की महता के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर में आयोजित खंड स्तरीय कार्यक्रम में जिला परिषद की चेयरपर्सन अनीता मलिक मुख्य अतिथि रही। इस अवसर पर बीडीपीओ विनोद सांगवान, जिला पार्षद रविंद्र मंढ़ोली, भाजपा खंड प्रधान सुनील शर्मा, मंडल महामंत्री अजय बिधनोई, सरपंच राजेश पूनिया, पूर्व चेयरमैन सुशील केडिया, डॉ. एनपी गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed