फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Yamuna water projects should be expedited: Shruti Chaudhary

यमुना जल परियोजनाओं में लाई जाए गति : श्रुति चौधरी

Fri, 28 Nov 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 28 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Yamuna water projects should be expedited: Shruti Chaudhary
भिवानी। सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि ऊपरी यमुना पुनरीक्षण समिति से जुड़ी सभी अंतरराज्यीय जल परियोजनाओं की प्रगति तेज करना बेहद जरूरी है। उन्होंने 1994 के जल-बंटवारा समझौते और यमुना जल प्रबंधन के तहत चल रही रेणुका, किशाऊ और लखवार जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की धीमी गति पर चिंता जताई। श्रुति चौधरी ने कहा कि इन परियोजनाओं का समय पर पूरा होना हरियाणा और दिल्ली की भविष्य की जल आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अनिवार्य है।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने वीरवार को नोएडा सेक्टर 62 में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में आयोजित ऊपरी यमुना पुनरीक्षण समिति की 9वीं बैठक में कही। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, उत्तराखंड के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज, राजस्थान के सिंचाई मंत्री सुरेश सिंह रावत और दिल्ली के सिंचाई मंत्री प्रवेश साहिब सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रुति चौधरी ने कहा कि किशाऊ परियोजना उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बीच विद्युत घटक की लागत साझेदारी को लेकर विवाद के कारण रुकी हुई है। उन्होंने इस मुद्दे के समाधान के लिए सभी संबंधित राज्यों की संयुक्त बैठक जल्द आयोजित करने का आग्रह किया ताकि परियोजना को आगे बढ़ाया जा सके। मंत्री ने उम्मीद जताई कि समिति इन सुझावों पर गंभीरतापूर्वक विचार करके आवश्यक कदम जल्द उठाएगी। यमुना जल परियोजनाओं में तेजी आने से प्रदेश में पानी की उपलब्धता बढ़ेगी और पेयजल आपूर्ति से लेकर सिंचाई तक कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed