फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Yagna and divine Mahaarati organized

Bhiwani News: 11 कुंडीय यज्ञ एवं दिव्य महाआरती आयोजित

Wed, 08 Jan 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 08 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Yagna and divine Mahaarati organized
महायज्ञ में मौजूद पूर्व विधायक एवं महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शशि रंजन परमार।
भिवानी। जन कल्याण के लिए 102वां विशाल 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन 18 से 27 मार्च तक केशव पार्क कुरुक्षेत्र में होगा। इस कार्यक्रम से पूर्व मंगलवार को महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय में 11 कुंडीय यज्ञ एवं दिव्य महाआरती आयोजित की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सान्निध्य जगतगुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट हरिओम महाराज का रहा। महाराज ने बताया कि इस लक्ष्य चंडी महायज्ञ के लिए पिछले 9 दिसंबर से जन जागृति यात्रा चल रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे सभी अपने-अपने घरों से निकलकर हवन यज्ञ जरूर करें ताकि इस समाज को सुरक्षित किया जा सकें। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शशि रंजन परमार ने शहरवासियों से अपील की कि वे 18 से 27 मार्च को कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले महायज्ञ में सम्मिलित होकर अपनी आहुति दें।
विज्ञापन




बापोड़ा में लख्मीचंद जयंती कार्यक्रम 20 से
भिवानी। गांव बापोड़ा में सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद जयंती पर 20 से 26 जनवरी तक गुरु गोरक्ष नाथ आश्रम में मनाई जाएगी। समिति राष्ट्रीय प्रधान पं. सियाराम प्रधान विनोद कुमार व मुकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में 20 जनवरी को सांगी वेदु अत्री, 21 को रामशरण, 22 को संजय मलिक, 23 को आशु श्याम लाल, 24 को बाबू दान सिंह चौहान व 25 जनवरी को सूर्य कवि पं लख्मीचंद के पौत्र विष्णु दत अपने सांग की प्रस्तुति देंगे। वहीं 26 जनवरी को रागनी कलाकार बिल्लू यूपी, दीपक चिड़िया, संदीप भैंसवाल, अनिल बाड्या, जनकराज व नरेश बापोड़ा, परमिंद्र समसपुर के बीच मुकाबला होगा। इस अवसर पर जोगेंद्र बीडीसी, रामफल दिनोद, मांगेराम देवसर, संदीप भारद्वाज सुई, सतीश शर्मा मंढ़ाना, ओम प्रकाश जाटू लोहारी मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed