{"_id":"673123c9f0de7e28740ca4c5","slug":"wrote-a-suicide-note-on-the-wall-and-committed-suicide-by-swallowing-poison-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-125526-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दीवार पर सुसाइड नोट लिखा और जहर निगलकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दीवार पर सुसाइड नोट लिखा और जहर निगलकर दे दी जान
Mon, 11 Nov 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। सिवानी क्षेत्र के गांव गुरेरा में मुजारा किसान ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले किसान ने दीवार पर लिखा कि मेरी मौत का जिम्मेदार खेत मालिक और उसकी मां है। उसने तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। इसलिए मृतक की पत्नी की शिकायत पर तीन नामजद के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
गांव गुरेरा निवासी 45 वर्षीय सतबीर पिछले करीब चार साल से ढाणी शिलावाली निवासी एक किसान के खेत में बतौर मुजारा काश्त कर रहा था। सतबीर की पत्नी जिलोपति का आरोप है कि खेत का मालिक उसके पति को पिछले तीन साल का हिसाब नहीं दे रहा था। इस कारण उनका पति सतबीर मानसिक रूप से भी परेशान थे।
सतबीर ने आत्महत्या से पहले खेत में बनी ढाणी के कमरे की दीवार पर लिखा कि मेरे ही खेत मालिकों विजेंद्र, सुरेश और उसकी मां पर तीन सालों का हिसाब न देने ओर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर शनिवार रात जहर निगल लिया। जब परिजनों को इसका पता चला तो वे उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
गांव के सरपंच, चेयरमैन समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर आई फोरेंसिक टीम ने भी मौके से तथ्य जुटाए। सिवानी पुलिस ने भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया।
हमें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने शनिवार रात खेत में जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसकी वजह से उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी जिलोपति की शिकायत पर खेत के मालिक विजेंद्र, प्रदीप और उसकी मां शकुंतला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - विक्रम सुहाग, प्रभारी, पुलिस थाना, सिवानी।