{"_id":"665f4c3c827120395c02838b","slug":"workshop-for-students-on-15-16-junebhiwani-district-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-118240-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: खिलाड़ियों और विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला 15-16 जून को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: खिलाड़ियों और विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला 15-16 जून को
Tue, 04 Jun 2024 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 04 Jun 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
भिवानी में हुई बैठक में मौजूद प्रतिभा विकास मंच के पदाधिकारी।
भिवानी। राष्ट्रीय प्रतिभा विकास मंच की बैठक मंगलवार को शहर के एक निजी रिजॉर्ट में हुई। राष्ट्रीय प्रतिभा विकास मंच की मुख्य संरक्षक सुनीता दुग्गल ने वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की अध्यक्षता कर यह जानकारी दी।
मंच के संचालक और अध्यक्ष कोच सतबीर सिंह देहरान ने बताया कि 15-16 जून को मंच की ओर से बच्चों के लिए खेल क्षेत्र और अन्य क्षेत्र की कार्यशाला लगाई जाएगी। इसमें प्रशिक्षित प्रशिक्षक और उच्च अधिकारी ऑनलाइन, ऑफलाइन रूप से गाइडलाइन, मोटिवेशन, एडवांस तकनीक सिखाएंगे। इस कार्यशाला के लिए पूरे राज्य से केवल 10वीं और 11वीं कक्षा के 50 बच्चों को शिक्षा, खेल क्षेत्र से जुड़े बच्चों को ही शामिल किया जाएगा। इनका चयन बच्चों की रुचि के आधार पर जिला प्रभारी करेंगे।
महासचिव राजेश खनगवाल ने बताया कि इन सभी बच्चों के खाने, पीने, ठहरने की व्यवस्था मंच करेगा। देहरान ने बताया कि कार्यशाला को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति गठित की गई है। इसमें राजेश खटक चेयरमैन, राजेंद्र लड़वाल अध्यक्ष, सतीश खटक उपाध्यक्ष, सोनू बुमरा महासचिव, सज्जन इटकान मुख्य सलाहकर, सुमित नागर मीडिया प्रभारी, दीपक सरोहा सिवाड़ा कोषाध्यक्ष बने।
विज्ञापन
इस समिति में पवन खटक, प्रवीन इंदौरा, दीपक सोलंकी, संदीप योगी, दिनेश खनगवाल, अनिल नागर, संदीप सोलंकी, बिजेंद्र खनगवाल, डॉ. मीनाक्षी सोलंकी, निर्मला वोहरा, डॉ. नीरज कुमारी भी शामिल हैं। निरीक्षण समिति में सुमित कुमार एचसीएस, कोच सतबीर सिंह देहरान, राजेश खनगवाल, प्रदीप पटवारी, वेदप्रकाश बनवाल, दयाराम मोरवाल, कमल कायत को शामिल किया गया है।