फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Workers meeting in Bhiwani

भाजपा ने हरियाणा से भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को खत्म किया : मोहन लाल बड़ाैली

Thu, 08 Aug 2024 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 08 Aug 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Workers meeting in Bhiwani
भिवानी में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ाैली ।
भिवानी। भिवानी में कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ाैली ने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा से भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और गुंडागर्दी को खत्म किया। 2014 से पहले हरियाणा परिवारवाद के चक्रव्यूह में फंसा हुआ था। कांग्रेस शासन में नौकरियां बिकती थी, कोई भी काम बिना लेन-देन के नहीं होते थे। आज गरीब घर के बच्चे को भी योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश गौड़ ने की और मंच संचालन जिला महामंत्री हर्षवर्धन मान, शिवकुमार पाराशर ने किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी भी मौजूद रहे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष, मंडलों के अध्यक्ष की अलग-अलग बैठकें तोशाम बाईपास कार्यालय में ली।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि चुनाव नजदीक है, इसलिए सभी कार्यकर्ता दिन रात पार्टी को जिताने के काम में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए कांग्रेस के नेता भ्रम फैला रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे कांग्रेस के झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति से जनता को बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक से पहले भिवानी के गांव फूलपूरा में पहुंचने पर पंडित मोहन लाल बडोली का कार्यकर्ताओं और नेताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम में मंच पर वित्त मंत्री जेपी दलाल, सांसद धर्मबीर सिंह, राज्य मंत्री बिसंबर वाल्मीकि, जिला प्रभारी रेणु डाबला, जिला अध्यक्ष मुकेश गौड, विधायक घनश्याम सर्राफ, विधायक किरण चौधरी, पूर्व सांसद श्रुति चौाधरी, शंकर धूपड़, शशी परमार मौजूद रहे।

भिवानी में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ाैली ।

भिवानी में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ाैली ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed