फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Worker dies after falling from concrete mixer machine

कंकरीट मिक्सर मशीन से गिरने से मजदूर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after falling from concrete mixer machine
गांव बामला के सरकारी स्कूल के नजदीक हुए सड़क हादसें में हुई प्रवासी मजदूर की मौत मामले में अस्पता - फोटो : Bhiwani
भिवानी। भिवानी-रोहतक मुख्य मार्ग पर गांव बामला के सरकारी अस्पताल के नजदीक ट्रैक्टर से जुड़ी कंकरीट मिक्सर मशीन से गिरने पर प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिचित के बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामला सोमवार शाम करीब छह बजे का है।
विज्ञापन

खरक पुलिस चौकी को दी शिकायत में मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ गांव अपरगंज निवासी महेंद्र ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। सोमवार को मध्यप्रदेश के जिला निवाड़ी के गांव ममोरा निवासी 35 वर्षीय प्रवेश भी उसके साथ मजदूरी करता था। वे दोनों हाल राजीव कॉलोनी में किराये के मकान में रहते है। सोमवार को वह गांव फूलपुरा और प्रवेश सिरसा घोघड़ा में भवन निर्माण कार्य पर गए हुए थे। शाम को जब वे काम खत्म करके वापस आ रहे थे तो प्रवेश भी गांव फूलपुरा के बस स्टैंड पर आ गया। महेंद्र ने बताया कि कुछ देर बाद ट्रैक्टर आया, जिसमें पीछे कंकरीट मिक्सर मशीन जुड़ी हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ आगे ट्रैक्टर में बैठ गया, जबकि प्रवेश पीछे मिक्सर मशीन पर बैठ गया, जब वे बामला के सरकारी अस्पताल के नजदीक पहुंचे तो दूसरी साइट से एक बाइक चालक आ गया तो ट्रैक्टर चालक ने अचानक से कट मार दिया, जिसकी वजह से प्रवेश मशीन से नीचे गिर गया। उन्होंने राहगीरों की मदद से प्रवेश को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। खरक पुलिस चौकी से जांच अधिकारी एचसी विकास नागरिक अस्पताल पहुंचे। जांच अधिकारी एचसी विकास ने बताया कि मृतक के परिचित महेंद्र के बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed