फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Work in 14 gymnasiums lying incomplete for four years will be completed with a budget of Rs 3 crore 67 lakhs

Bhiwani News: चार साल से अधूरी पड़ी 14 व्यायामशालाओं में तीन करोड़ 67 लाख के बजट से काम होगा पूरा

Wed, 08 Nov 2023 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 08 Nov 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Work in 14 gymnasiums lying incomplete for four years will be completed with a budget of Rs 3 crore 67 lakhs
भिवानी। अब चार साल से अधूरी पड़ी जिले की 14 व्यायामशालाओं में तीन करोड़ 67 लाख 17 हजार रुपये के बजट से बाकी बचा हुआ काम पूरा कराया जाएगा। हरियाणा सरकार ने व्यायामशालाओं की मंजूर राशि में बकाया बजट अब जारी कर दिया है। इसके तहत जिला परिषद की ओर से पंचायत समिति की निगरानी में काम पूरा कराया जाएगा। जिले में 71 ग्रामीण व्यायामशालाएं अब भी बदहाल पड़ी हैं, जिनका उचित रखरखाव तक नहीं हो पा रहा है। अमर उजाला ने व्यायामशालाओं की बदहाली का मामला प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद विभाग ने अब बकाया बजट जारी होने पर अधूरी पड़ी व्यायामशालाओं की सुध ली है।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार की ओर से सितंबर 2019 में जिले के ग्रामीण इलाकों में व्यायामशाला और पार्कों के निर्माण की मंजूरी देकर बजट भी अलॉट किया था। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र में व्यायामशालाओं का पंचायती राज विभाग ने काम भी शुरू करा दिया, मगर पहली किस्त के बजट खर्च के बाद व्यायामशालाओं का काम अधर में ही लटक गया। इसके बाद चार साल तक व्यायामशालाओं की मंजूर राशि में बकाया बजट नहीं मिला। पंचायती राज विभाग ने पहले व्यायामशालाओं को खेल विभाग के अधीन किया था, मगर ये व्यायामशालाएं ज्यादा दिन खेल विभाग के पास नहीं रही और फिर इन्हें जिला आयुष विभाग के अंतर्गत कर दिया और इनमें आयुष योग सहायकों की भी नियुक्ति की गई। अधिकांश व्यायामशालाओं में शेड बनी है तो उसका प्लेटफार्म टूटा पड़ा है। ज्यादातर में तो चहारदीवारी तक नहीं बनी है। बजट के अभाव में किसी में शौचालय नहीं है तो किसी में पीने के पानी और बिजली तक की व्यवस्था नहीं है। आधे अधूरे प्रबंधों के सहारे ही व्यायामशालाओं में लोगों की केवल कागजों में सुधर रही है।
विज्ञापन








इन गांवों की अधूरी पड़ी व्यायामशालाओं को मिला है बकाया बजट

खंड-


गांव-

मंजूर राशि-

जारी बजट-
बकाया बजट


1.बवानीखेड़ा- अलखपुरा-

4850000-

4850000- पूरा बजट जारी

2. भिवानी-
आसलवास दुबिया-
3106000-

2000000-
1106000

3. तोशाम-
बागनवाला-

4872000-

4872000- पूरा बजट जारी

4. बहल-
बिधनोई-

4872000-

2436000-
2436000

5. भिवानी-
बीरन-
2606000-

2000000-
606000

6. कैरू-
देवराला-

4850000-

2425000-
2425000

7. बहल-
हरियावास-
4872000-

2436000-
2436000

8. कैरू-
हेतमपुरा-

4872000-

2436000-
2436000

9. तोशाम-
जैनावास-
3139000-

3139000-
पूरा बजट जारी

10. कैरू- जूई खुर्द-

4872000-

2436000-
2436000

11. कैरू-
केहरपुरा-

2775000-

2000000-
750000

12. तोशाम- खरकड़ी सोहान-
4872000-

4872000- पूरा बजट जारी

13. बवानीखेड़ा- किरावड़-

4872000-

2436000-
2436000

14. बहल-
सेरला-


4872000-

2436000-
2436000

15. कैरू-
सुंगरपुर-

4872000-

2436000-
2436000







मंजूर बजट भी खर्च हुआ पूरा, फिर भी रह गया काम अधूरा

व्यायामशालाओं के निर्माण में काफी हद तक एक लापरवाही यह भी रही है कि सरकार द्वारा मंजूर किया गया पूरा बजट खर्च करने के बाद भी काफी गांवों में व्यायामशालाओं का काम अधूरा ही रह गया। इनमें नियमों के अनुसार जो सुविधाएं मिलनी चाहिए थी, उन्हें अधिकारी सीमित बजट में करा ही नहीं पाए। इसी वजह से चार गांवों में तो बकाया बजट भी नहीं मिला, क्योंकि मंजूर बजट पहले ही उनको जारी किया जा चुका था। अब इन गांवों में अधूरे पड़े कार्यों को पंचायत समिति से बजट उधार लेकर पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन







हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से व्यायामशालाओं का बकाया बजट जारी किया गया है। इससे अधूरी पड़ी व्यायामशालाओं में काम पूरे कराए जाएंगे। जिला परिषद की तकनीकी विंग से ये कार्य कराए जाएंगे। इनमें पंचायत समिति निगरानी करेंगी।

-संभव जैन, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज तकनीकी शाखा, भिवानी।

----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article