फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Work has begun to replace open drains with pipelines, eliminating the hassle of cleaning before the rains.

Bhiwani News: खुले नालों की जगह पाइप लाइन डालने का काम शुरू, बारिश से पहले सफाई के झंझट से मिलेगा छुटकारा

Thu, 27 Nov 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 27 Nov 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Work has begun to replace open drains with pipelines, eliminating the hassle of cleaning before the rains.
शहर के फैंसी चौक पर डाली गई पाइप लाइन। 
भिवानी। नगर परिषद ने शहर के अंदर खुले पड़े बरसाती नालों की जगह पाइप लाइन डालने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए करीब ढाई करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। नगर परिषद के मुताबिक इस काम के पूरा होने के बाद शहर में हर साल बारिश से पहले खुले नालों की सफाई के झंझट से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

काम के दौरान शहर के फैंसी चौक पर जेसीबी से खोदाई की गई जिससे नालों का दूषित पानी सड़क पर फैल गया। हालांकि एजेंसी को यह कार्य छह माह में पूरा करना अनिवार्य है लेकिन दावा किया जा रहा है कि करीब तीन माह में काम पूरा कर लिया जाएगा। पाइप लाइन डालने से शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण हटने की उम्मीद भी जगी है।
विज्ञापन

नगर परिषद की हद में भिवानी शहरी क्षेत्र के लगभग 10 किमी में बरसाती नाले आते हैं। लंबे समय से ये नाले बरसाती पानी की निकासी करने में नाकाम रहे हैं क्योंकि इनमें गंदगी भरी रहती है और कई जगह अवैध कब्जे के कारण नाले ही गायब हैं। नगर परिषद हर साल इन नालों की सफाई पर करीब 35 लाख रुपये खर्च करती रही है। अब नगर परिषद ने 2.5 करोड़ रुपये से वर्क ऑर्डर जारी कर 24 इंची पाइप लाइन डालने का काम शुरू किया है। करीब आधे शहर में नगर परिषद की हद में बरसाती नाले आते हैं। इसके अलावा शहर में नेशनल हाइवे और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के बरसाती चैनल और नाले भी हैं। जिनकी सफाई संबंधित विभाग की कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के इन क्षेत्रों में खुले पड़े हैं बरसाती नाले
शहर के नया बाजार, फैंसी चौक, शिक्षा मार्ग, दिनोद गेट, लिबर्टी सिनेमा रोड, सराय चौपटा, किरोड़ीमल मंदिर क्षेत्र के पीछे का क्षेत्र, दिनोद गेट, पतराम गेट, कृष्णा कॉलोनी, ढाणा रोड क्षेत्र में नगर परिषद के बरसाती नाले हैं। इन नालों में गंदगी के कारण बारिश के समय जलभराव होता है। नाले डिस्पोजल तक पानी की निकासी नहीं करा पाते और बारिश का पानी अपने अंदर नहीं समेट पाते जिससे घंटों जलभराव रहता है। बाद में यह पानी सीवर लाइन के जरिए डिस्पोजल तक पहुंचता है।

50 से 60 मीटर दायरे में बनेगा मैनहोल, आसानी से होगी सफाई
खुले नालों की जगह डाली जा रही पाइप लाइन में 50 से 60 मीटर के दायरे में मैनहोल बनाए जाएंगे जिससे इनकी नियमित सफाई आसानी से की जा सकेगी। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी ही पाइप लाइन की सफाई करेंगे इसके लिए अलग ठेका देने की जरूरत नहीं होगी।



नगर परिषद ने शहर के अंदर खुले बरसाती नालों की जगह पाइप लाइन डालने का काम शुरू करा दिया है। करीब तीन माह में एजेंसी अपना काम पूरा कर देगी। शहर के अंदर करीब दस किमी दायरे में नगर परिषद के खुले बरसाती नाले हैं जहां सभी जगह 24 इंची पाइप लाइन डाली जा रही है। निर्धारित जगहों पर मैनहोल भी बनाए जाएंगे। जिनके जरिए इनकी नियमित सफाई कराई जाती रहेगी।
- भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed