{"_id":"6af3754f9d1f72c2c505507f","slug":"women-will-also-be-given-albendazole-tablets-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159847-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को भी खिलाई जाएंगी एल्बेंडाजोल की गोलियां : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को भी खिलाई जाएंगी एल्बेंडाजोल की गोलियां : एसडीएम
Wed, 11 Nov 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान की तैयारियों को लेकर उपायुक्त साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में हुई इस बैठक की अध्यक्षता एसडीएम महेश कुमार ने की।
एसडीएम ने बताया कि जिले में 12 नवंबर को एक वर्ष से 19 वर्ष तक के 4 लाख 28 हजार 905 बच्चों को दवा देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ-साथ 20 वर्ष से 49 वर्ष तक की 34 हजार 980 महिलाओं को भी एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
बैठक में एसडीएम महेश कुमार ने कहा कि एक से 19 वर्ष तक की आयु के बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाकर पूर्ण रूप से स्वस्थ रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी एवं निजी स्कूलों तथा कॉलेजों में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने अभियान से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान कोई भी बच्चा दवा लेने से वंचित नहीं रहना चाहिए। यदि किसी कारणवश कोई बच्चा 12 नवंबर को दवा लेने से रह जाता है तो उसे 19 नवंबर को मॉपअप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी। सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करें।
एसडीएम ने कहा कि कृमि मुक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों में एनीमिया की समस्या को कम करना तथा उनके शारीरिक और मानसिक विकास को सुनिश्चित करना है। पेट में कीड़े होने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। एल्बेंडाजोल कृमिनाशक दवा है, जो पेट के कीड़ों को खत्म करने में मदद करती है।
बैठक में उप सिविल सर्जन स्कूल हेल्थ डॉ. नीतू और डॉ. आशीष सांगवान ने एसडीएम को अभियान के तहत दवा वितरण और बच्चों को गोली खिलाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। दो वर्ष तक की आयु के बच्चों को आधी गोली तथा दो वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को पूरी गोली दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान बच्चों को दवा देने से पहले आवश्यक सावधानियों का ध्यान रखना जरूरी है। बच्चों को दवा देने से पहले हाथों की स्वच्छता सुनिश्चित की जाए तथा कर्मियों द्वारा मास्क का प्रयोग किया जाए। खांसी-जुकाम से पीड़ित बच्चों को दवा देने के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन किया जाए।
इस दौरान डीईओ निर्मल दहिया, डॉ. नेहा ग्रेवाल, डॉ. पूजा राहर, डॉ. राकेश खटक, विकास आर्य मौजूद रहे।