फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Women should come out of the stove and become self-reliant and insist on a golden future: Meghwal

चूल्हे-चौके से बाहर निकल आत्मनिर्भर बन स्वर्णिम भविष्य पर जोर दें महिलाएं : मेघवाल

Sat, 15 Apr 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 15 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Women should come out of the stove and become self-reliant and insist on a golden future: Meghwal
कार्यक्रम में अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी को सम्मानित करते आयोजक।
तोशाम (भिवानी)। राजस्थान की पहली महिला बॉडी बिल्डर व अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट प्रिया सिंह मेघवाल ने कहा कि महिलाएं आज भी क्षेत्र में पुरुष से कम नहीं हैं। महिलाओं को भी चूल्हे-चौके से बाहर निकलकर आत्मनिर्भर बनते हुए अपना स्वर्णिम भविष्य स्वयं बनाने पर जोर देना चाहिए, जिससे न केवल वे अपने परिवार, बल्कि देश के उत्थान में भी सकारात्मक भूमिका अदा कर पाएंगी। इससे पहले, सैकड़ों बाइक एवं खुली जीप के काफिले के साथ प्रिया मेघवाल का यहां गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन

तोशाम स्थित नया बस स्टैंड के सामने स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में आयोजित सम्मान समारोह में प्रिया मेघवाल ने बाबा साहेब आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पार्षद मोनू पार्षद देवसर ने की। मंच का संचालन मास्टर संजय सिंह वाल्मीकि ने किया। इससे पहले, तोशाम बाईपास से पूर्व पार्षद भोलू उर्फ भूपेंद्र, हरदीप मास्टर टाला, रामनिवास, भूप सिंह गुर्जर की अगुवाई में सैकड़ों बाइक एवं खुली जीप के काफिले के साथ प्रिया मेघवाल का स्वागत किया। गया इस दौरान उन्होंने नशा, भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा सहित अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक भी किया।
विज्ञापन

प्रिया सिंह मेघवाल ने कहा कि बॉडी बिल्डिंग की शुरुआत जब की थी, तो लोग कहते थे कि यह महिलाओं के लिए नहीं होता। यह तो केवल पुरुषों का काम होता है। उन्होंने अपनी मेहनत व लगन के बल पर सफलता हासिल की। मनोबल गिराकर पीछे धकेलने वाले लोग आज उनका उदाहरण देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आरपीआई के जिलाध्यक्ष सज्जन कुमार कलिया, संदीप कुमार, पूर्व चेयरमैन युद्धवीर सिंह खरखड़ी, राजपाल सरपंच झांवरी, बलजीत सिंह सरपंच सागवन, राजबीर सरपंच निगांना, पूर्व सरपंच बजीना, डॉ. नरेश जांगड़ा, पूर्व पार्षद भोलू उर्फ भूपेंद्र, अधिवक्ता राजेश जांगड़ा, अनिल झांवरी, मां संजय कुमार तोशाम, डॉ. नरेश जांगड़ा, आनंद सिंह निगांना, स्कूल बुसान, राजा ढाणीमाहु, दलबीर रेढू सरल, सुरेश मटरू, महेंद्र पहिवाल, कृष्ण मोहल, सम्मी बागड़ी, कलावती, गोमती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed