फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Women protested outside the liquor contract, shouted slogans

Bhiwani News: शराब ठेका के बाहर महिलाओं ने किया आक्रोश प्रदर्शन, नारेबाजी की

Tue, 01 Aug 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 01 Aug 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Women protested outside the liquor contract, shouted slogans
गांव रतेरा में शराब के ठेके के सामने रोष जताती महिलाएं व मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीण।
बवानीखेड़ा। गांव रतेरा की स्लम बस्ती से शराब ठेके को दूर करवाने को लेकर महिलाओं ने मंगलवार सुबह शराब ठेके के सामने पहुंच कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिलाओं ने एक्साइज विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

सरपंच सावित्री, मीरा, चंद्र कला, रोशनी, देवकी, सुमित्रा, ममता, बैदो, मुनि, केला देवी, नेहला ने बताया गांव रतेरा की स्लम बस्ती के पास शराब ठेका खुला हुआ हैं। शराबी अक्सर महिलाओं को आते-जाते समय फब्तियां कसते हैं व गलत व्यवहार करते हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों पर इसका गलत असर पड़ रहा हैं। इन हरकतों के चलते लड़कियों का घर से निकलना बंद हो गया हैं। चार महीने पहले एक्साइज विभाग को लिखित में शिकायत की गई थी। परंतु उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इस बात को लेकर गांव में पिछले महीने पंचायत भी थी। इसमें शराब ठेकेदारों ने 15 दिन बाद ठेका शिफ्ट करने के लिए लिखित आश्वासन भी दिया था परंतु एक महीना बीत जाने के बावजूद उन्होंने उक्त जगह से शराब ठेका नहीं हटाया।
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों सहित महिलाओं ने मंगलवार को शराब ठेके के पास पहुंच कर शराब ठेकेदारों सहित एक्साइज विभाग के खिलाफ जमकर रोष प्रकट किया। महिलाओं ने बताया एक सप्ताह बाद भी ठेका शिफ्ट नहीं किया तो वो डीसी कार्यालय के सामने धरना देंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed