फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Women power held the torch of cleanliness of villages

Bhiwani News: नारी शक्ति ने थामी स्वच्छता की मशाल, बदल डाले गांव बदहाल

Tue, 16 Jan 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 16 Jan 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Women power held the torch of cleanliness of villages
भिवानी की पिंकी देवी। 
भिवानी। नारी शक्ति ने स्वच्छता की कमान थामी तो बदहाल गांवों की सूरत भी बदल डाली। भिवानी जिले की तीन महिलाओं को अब 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के लाल किले पर होने वाले समारोह में अतिथि का निमंत्रण मिला है। तीनों ही महिलाओं ने स्वच्छता के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं, जिनकी बदौलत उनका चयन हुआ है।
विज्ञापन

तोशाम क्षेत्र के गांव बीरण निवासी 40 वर्षीय पिंकी देवी गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बतौर पीजीटी तैनात हैं। एक शिक्षिका के साथ-साथ स्वच्छता को लेकर भी उन्होंने बच्चों के अंदर ऐसे बीज अंकुरित किए जिनकी हरियाली ने आसपास के वातावरण को भी बदल डाला। पिंकी के पति बीरण निवासी नवीन कुमार उर्फ राजू ठेकेदार गांव में ग्राम विकास मंडल चलाते हैं। इसलिए उनका सामाजिक कार्याें में भी अहम योगदान रहता है। पिंकी देवी अपने पति के साथ शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ी है।
विज्ञापन

पिंकी का कहना है कि पिछले आठ सालों से वह अध्यापन कार्य करती आ रही है। स्वच्छता के क्षेत्र में उनके कार्यों को काफी पसंद किया गया। इसी के बदौलत उन्हें 26 जनवरी को दिल्ली के लाल किला पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर ग्राही अतिथि के तौर पर शामिल होने का सम्मान मिला है। ये सम्मान उसके लिए बहुत बड़ी बात है। इससे उसका काम करने का हौंसला और अधिक बढ़ेगा। पिंकी ने पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान से प्रेरित होकर इस दिशा में अपना कदम आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद कम पढ़ी लिखी बच्चों में जगाई शिक्षा की अलख, पर्यावरण बचाने की ठानी तो मीना देवी बनी स्वच्छता ग्राही
बवानीखेड़ा। गांव बलियाली में स्वच्छता की अलख जगाने वाली समाजसेवी, पर्यावरण कार्यकर्ता मीना देवी यहां की पुत्रवधू है और गांव सीसर खरबला जिला हिसार की बेटी है। मीना के पिता चतर सिंह पूर्व जेबीटी शिक्षक है वहीं इनके भाई नरेंद्र धानिया भी जेबीटी शिक्षक है और इनके दूसरे भाई कुलदीप खेती करते हैं।

52 वर्षीय मीना देवी छठी कक्षा तक पढ़ी है। मीना देवी के पति अमरसिंह अहलावत ने बताया कि मीना खुद छठी कक्षा तक पढ़ी है लेकिन उन्होंने बच्चों को हमेशा उच्च शिक्षा हासिल करने की प्रेरणा दी है है। मीना को ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं होनी की टीस थी जिसके कारण उन्होंने अपनी बेटी जानकी को जेबीटी,बीए , एमए, बीएड, एमएड की शिक्षा दिलवाई है। वहीं मीना देवी के दोनों लड़के प्रीतम व नरेश भी आईटीआई,बीए ,एमए पासआउट है।
मीना देवी गांव की अग्रणी समाजसेवी महिलाओं में शामिल हैं। वह 2001 से गांव में पौधरोपण, साफ-साफ, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेती आ रही है। उन्होंने गांव में 300 से ज्यादा पेड़-पौधे लगाएं है वहीं गांव के शिवधाम , बाल्मिकी रामबाग,कादियावाला जोहड़ पर त्रिवेणी भी लगाई हैं। वहीं ग्रामपंचायत के साथ मिलकर पेड़ पौधे लगाना व स्वच्छता अभियानों में भाग लेती आ रही है। मीना देवी को समाजसेवी और पर्यावरण संरक्षण का इतना लगाव है कि वह सर्दी-गर्मी की परवाह किए बिना हर रोज सुबह शाम गांव के आंबेडकर भवन व पार्क में साफ सफाई और पौधों की निराई गुड़ाई व देखभाल करने जाती है। वहीं मीना देवी के पति ग्रामपंचायत बलियाली के वार्ड नंबर एक से पंच है और वह भी मीना देवी को साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर गांव में समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियानों में सहयोग करते हैं।


दो सालों से स्वच्छता के क्षेत्र में काम कर रही है मोनिका
लोहारू। लोहारू ब्लाक की स्वच्छता ग्राही मोनिका दिल्ली के लाल किला गणतंत्र समारोह में विशेष मेहमान के रूप में शामिल होंगी। करीब दो साल से लोहारू ब्लाक स्वच्छता ग्राही के रूप में कार्य करने वाले मोनिका स्वच्छता के प्रति सदैव सजग रहती हैं और ग्रामीण स्तर पर लोगों स्वच्छता के प्रेरित करती हैं। इतिहास विषय में स्नातकोत्तर पास होने के साथ साथ मोनिका बीएड और डीएड डिप्लोमा धारक भी हैं।

खंड समन्वयक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि लोहारू ब्लाक में 39 स्वच्छता ग्राही हैं। जिनमें से मोनिका को दिल्ली गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। यह पूरे ब्लाक के लिए गौरव की बात है। मोनिका ने बताया कि स्वच्छता ही तरक्की का आधार है, उनकी प्राथमिकता रही है कि प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में शामिल करे। दिल्ली गणतंत्र दिवस समारोह का न्योता मिलने के बाद मोनिका और उसके परिजन काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed