फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Women express agitation on Water problem in Bhiwari

ठप सीवर और दूषित पानी पर बिफरी चार कॉलोनियों की महिलाएं, अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी

Tue, 03 Mar 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Women express agitation on Water problem in Bhiwari
पेयजल व सीवरेज व्यवस्था से परेशान वार्ड न. 19 के क्षेत्रवासी जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के बाहर प? - फोटो : Bhiwani
काल तक म्हारे साफ पाणी नहीं आया और सीवर ठीग नहीं होए तो परसू तै उरै ए सारी कॉलोनी के लोग डेरा डालांगे। सोमवार को चारों कॉलोनियों की महिलाओं ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता कार्यालय में पहुंचकर बवाल मचाते हुए ये कहा। वार्ड 19 के पार्षद प्रतिनिधि के नेतृत्व में महिलाओं ने पब्लिक हेल्थ विभाग अधिकारियों के खिलाफ भी नारेबाजी की। नाराज महिलाओं को पहले तो कार्यकारी अभियंता, एसडीओ शांत करने का प्रयास करते रहे, मगर महिलाएं एसई से बात करने की मांग पर अड़ी रहीं। इसके बाद अधीक्षक अभियंता अपने कार्यालय से बाहर आए और महिलाओं की बात सुनी। अधीक्षक अभियंता ने इन चारों ही कॉलोनियों के ठप पड़े सीवर की सफाई के लिए मंगलवार को मशीन भेजकर काम शुरू कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता कार्यालय में पहुंची रुद्रा कॉलोनी, ब्रह्मा कॉलोनी, सेवा नगर व न्यू उत्तम नगर कॉलोनी निवासी मैनपाल, नंदलाल, संजय कुमार, राजकुमार, लाल बहादुर, गिंदोड़ी, संतरा, नीरज, संगीता, रतनी, लाली, गुन्नी, निर्मला व रामकलां ने बताया कि पिछले एक महीने से उनकी कॉलोनी के सभी सीवरेज ठप पड़े हैं। इस वजह से गंदा पानी भी गलियों में जमा हो रहा है। वहीं घरों के अंदर दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। जिस पर कई बार अधिकारियों से भी मिल चुके हैं। समस्या समाधान के लिए जगह-जगह गड्ढ़े भी खोदे गए, मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

वार्ड 19 की महिला पार्षद के पति अशोक जोगी ने कहा कि मेरे वार्ड की चार कॉलोनियों में पिछले एक महीने से सीवरेज ठप हैं, लोग गंदा पानी पी रहे हैं। मैने खुद पब्लिक हेल्थ कार्यालय में क्षेत्रवासियों के साथ यहां आकर समस्या से अधिकारियों को अवगत करा दिया। लेकिन फिर भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। महिलाएं भी मेरे घर जनप्रतिनिधि होने के नाते आती हैं। सीवरेज की मैनुअल सफाई से अधिकारी इनकार कर रहे हैं, मशीन भी नहीं भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी सर्कल, जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता जसवंत सिंह ने कहा कि मैने मौके पर ही मौजूद कार्यकारी अभियंता व दोनों एसडीओ को पीने के पानी की लीकेज ठीक करने और सीवरेज की सफाई के निर्देश दे दिए हैं। मंगलवार को इस इलाके में मशीनों से सीवरेज खाली कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed