फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Women demonstrated with empty utensils in protest against the drinking water crisis

पेयजल संकट के विरोध में महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Women demonstrated with empty utensils in protest against the drinking water crisis
भिवानी में पेयजल संकट के विरोध में क्षेत्र की महिलाएं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी नाराजगी - फोटो : Bhiwani
भिवानी। पेयजल संकट गहराने के कारण स्थितियां विषम हो गई है। रविवार को महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि शिकायत करने के बावजूद क्षेत्र में पानी के लिए त्राहि त्राहि मच गई है। महिलाओं ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि जल्द ही पेयजल संकट का समाधान नहीं हुआ तो वे बूस्टर पर ताला जड़ देंगी और धरने पर बैठ जाएंगी।
विज्ञापन

शहर के बर्तन बाजार नाई कलालो की गली निवासी सुमन, प्रियांशु वालिया, कमला, बिमला, संतोष, राजकुमार, जितेंद्र, नरेंद्र ने बताया कि पिछले चार महीनों से क्षेत्र में पीने के पानी का संकट बना हुआ है। यहां पानी के टैंकर भी नहीं भेजे जा रहे हैं। कॉलोनी की महिलाएं पीने के पानी को लेकर इधर उधर भटकती रहती हैं। विधायक घनश्याम सर्राफ से भी क्षेत्र की महिलाओं ने उनके आवास पर पहुंचकर पेयजल आपूर्ति की गुहार लगाई, मगर कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि नलों में पानी के इंतजार में रात-रात भर जागना पड़ता है। कभी कभार पानी आता भी है तो इतना गंदा कि उसे किसी काम में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। क्षेत्र के लोगों की सेहत पर भी पानी का बुरा असर पड़ा है। इसी वजह से घरों के अंदर भी लोग बीमार पड़ रहे हैं। महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ कॉलोनी में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी कॉलोनी में पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बूस्टर पर जाकर गेट पर ताला जड़ देंगी और खाली बर्तनों के साथ धरना देंगी। अगर इससे भी बात नहीं बनी तो वे फिर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों के कार्यालयों में पहुंचकर वहां अपना आक्रोश जताएंगी। वहीं, क्षेत्र के जेई पर भी फोन नहीं उठाने का आरोप लगाया और सांकेतिक रोष प्रदर्शन कर विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed