फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Women and children were told about the importance of nutritious food

Bhiwani News: पोषण माह अभियान के तहत महिलाओं व बच्चों को बताया पौष्टिक आहार का महत्व

Sat, 21 Sep 2024 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 21 Sep 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Women and children were told about the importance of nutritious food
भिवानी। गांव ढाणी रिवासा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से कुपोषण एवं संतुलित आहार पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 0-6 वर्ष तक के बच्चें, गर्भवती महिलाओं, किशोरियों को पोषण अभियान की जानकारी देने के साथ-साथ किशोरियों, महिलाओं व बच्चों को पौष्टिक खाद्य सामग्री व आयरन और कैल्शियम की गोलियां वितरित की गईं।
विज्ञापन

इस दौरान उपस्थित सभी लोगों से पोषण तथा अपनी जीवनशैली में सही खान पान अपनाने बारे भी अपील की। संतुलित आहार में प्रोटीन, विटामिन, खनिज और आवश्यक पोषक तत्वों की महत्ता के बारे में भी विस्तार से बताया गया। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर शोभावती कांटिया व नेहरू युवा केंद्र की स्वयं सेवक रानी मान ने कहा कि पौष्टिक खान-पान, पारंपरिक भोजन और मोटा अनाज जो स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होते है। उन्होंने कहा कि पोषण अभियान का मुख्य उद्देश्य कुपोषण की समस्या पर काबू पाना है और इस दौरान महिलाओं, किशोरियों व बच्चों को पौष्टिक आहार लेने बारे जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई बार सही और उचित रूप से आहार न लेने के कारण कुपोषण की स्थिति बन जाती है, जिस कारण व्यवहार में भी बदलाव आ जाता है। ऐसे में कुपोषण से बचने के लिए पूर्ण एवं पौष्टिक रूप में आहार लेना चाहिए। महिलाएं अपने दैनिक खानपान के दौरान हरी व ताजा फल-सब्जियों को शामिल करें, ताकि पौष्टिक आहार से शरीर का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed