फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman's jewelery snatched after inhaling intoxicants

Bhiwani News: नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला के गहने छीने, महिला और युवक के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 09 Apr 2024 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 09 Apr 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Woman's jewelery snatched after inhaling intoxicants
भिवानी। महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके गहने चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज खंगाल आरोपी महिला व युवक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में भिवानी निवासी लखपति ने बताया कि वह छह अप्रैल को सुबह 11:40 बजे हांसी गेट पर ऑटो में बैठने के लिए आई थी। उस समय उसके पास एक औरत ने असहाय होने का बहाना बनाकर उससे मदद मांगी कि थोड़ी दूर तक उसे छोड़ आओ। वह उसकी मदद के लिए उसे छोड़ने चल पड़ी, तभी किसी लड़के ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। उसके बाद उसकी सोने की चेन सवा तोले की, कानों के बाली पांच तोले और चांदी की अंगूठी पांच तोले की जबरदस्ती निकाल कर भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित को जब होश आया तो शरीर पर से उसके सोने चांदी के गहने गायब मिले। मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, जिसके आधार पर आरोपियों तक पहुंचा जा सके। सं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed