फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman's body found hanging, case registered against four people

Bhiwani News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, चार लोगों पर केस दर्ज

Wed, 26 Apr 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 26 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, case registered against four people
भिवानी। गांव बडदू जोगी निवासी एक महिला का शव फंदा पर लटका मिला। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और बुधवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतका की पहचान मधुबाला (27) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मृतका के मायके पक्ष के परिजन ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। लोहारू थाना पुलिस ने मृतका के भाई मनोज के बयान पर एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

परिजन मनोज ने बताया कि विद्यानगर निवासी मधुबाला की 2010 में बडदू जोगी निवासी रमेश के साथ शादी हुई थी। शादी से उसके तीन बच्चे हैं। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग रुपयों की मांग करने लगे। मंगलवार शाम को मधुबाला का शव ससुराल में फंदे पर लटका मिला। इस बारे में सूचना पुलिस को दी गई। लोहारू थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और लोहारू के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे और पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई शुरू की। लेकिन शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया। बुधवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 13 साल पहले बड़ी बहन ने भी फंदा लगा दी थी जान
मृतक के परिजन मनोज ने बताया कि वो चार भाई-बहन थे। तीन बहनें व एक भाई। उसकी दो बहनों की शादी 2006 में बडदू जोगी गांव में की थी। उसकी करीब 21 वर्षीय बहन मीना के शादी से एक लड़का व एक लड़की है। मीना ने भी 2010 में फंदा पर लटक आत्महत्या कर ली थी। रिश्तेदारों के दबाव में उस समय कोई पुलिस कार्रवाई नहीं करवाई गई और आपस में समझौता हो गया। इसके बाद छोटी बहन मधुबाला की भी शादी रमेश के साथ कर दी गई। शादी से मधुबाला के तीन संतानें हैं। लेकिन दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर उसकी बहन ने आत्महत्या की। परिजन ने अपनी दोनों बहनों की मौत के दोषियों को न्याय दिलाने की मांग की है।


सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया जांच की। बुधवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। इस मामले में मृतका के भाई मनोज के बयान पर पति, सास, ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अपनी आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
-एसआई उग्रसेन, जांच अधिकारी, लोहारू पुलिस थाना, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed