फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman swallows poison with one and a half year old daughter, woman dies

महिला ने डेढ साल की बेटी के साथ निगला जहर, महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Woman swallows poison with one and a half year old daughter, woman dies
भिवानी। सदर थाना पुलिस क्षेत्र के गांव चांग में एक महिला ने अपनी डेढ़ साल की बेटी के साथ जहरीले पदार्थ निगल लिया। इसकी वजह से महिला की मौत हो गई और बेटी की हालत में सुधार बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मृत महिला के मायका पक्ष के परिजनों की शिकायत पर उसके पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जिला हिसार के गांव नाडा निवासी महेंद्र ने बताया कि उसकी भतीजी 24 वर्षीय आंचल की शादी सात मई 2017 को गांव चांग निवासी संदीप के साथ हुई थी। आंचल चार वर्षीय बेटी अंशिका व डेढ़ वर्षीय सृष्टि की मां थी। महेंद्र ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी भतीजी आंचल का उसका पति संदीप, सास प्रेम देवी, ससुर सुरेश व ननद अंजू दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। महेंद्र ने बताया कि बुधवार को आंचल के पति, सास, ससुर व ननद ने उसके साथ मारपीट की। इसके कारण आंचल व उसकी बेटी सृष्टि ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल भिवानी लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने आंचल को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। उपचार के दौरान आंचल ने दम तोड़ दिया। वहीं डेढ़ वर्षीय सृष्टि की हालत में पहले से सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

--------
मृतक महिला आंचल के ताऊ महेंद्र की शिकायत पर उसके पति सहित चार लोगों पर केस दर्ज किया है। इस संबंध में जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एएसआई अनिल, जांच अधिकारी, गुजरानी पुलिस चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed