फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   woman sucide, case file, police

मां ने लगाए आरोप तो पति सहित आठ पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज

Thu, 03 Sep 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
woman sucide, case file, police
अर्चना की मौत के बाद अस्पताल पहुंचे उसके परिजन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
ससुराल पक्ष के लोगों से परेशान होकर कोर्ट परिसर में जहरीला पदार्थ निगलने वाली महिला की माता ने मृतका के पति के अलावा सास, तीन ननद और तीन ननदोई पर तंग करने के आरोप लगाए है। जिसके बाद पुलिस ने आठ के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। वहीं मृतका की सास ने उसे और उसके पति को संपत्ति से भी बेदखल कर दिया था। जिस कारण वह आहत थी। पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गांव सांगा निवासी 28 वर्षीय अर्चना ने मंगलवार दोपहर को कोर्ट परिसर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। सामान्य अस्पताल में उपचार के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। मृतका की की शादी लोहरवाड़ा निवासी मनोज के साथ हुई थी। जा ेकि दो बेटियों की मां थी। मनोज परिवार सहित सेक्टर 13 में रहता था। अर्चना की मां वीरमती का आरोप है कि उसके ससुर मेहर सिंह की मौत के बाद उसकी सास, ननद, नंदोई और उसका पति उसको परेशान करने लगे। उसकी सास, ननद और नंदोई ने मिलकर उसे पति सहित तमाम संपत्ति से बेदखल कर दिया था। फिर उसका पति उसकी सास के साथ गांव लोहरवाड़ा चला गया और उसे भी घर से निकाल दिया। तमाम संपत्ति के बेदखल करने के बाद और ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ना को लेकर उसने कोर्ट में केस भी किया। मगर ससुराल पक्ष से परेशान करने और आर्थिक तंगी के चले उसने मंगलवार दोपहर करीब साढे़ बारह बजे कोर्ट परिसर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस थाना से जांच अधिकारी एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि मृतक महिला की मां वीरमति के बयान पर मृतक महिला के पति, सास, तीन ननद और तीन नंदोई के खिलाफ विभिन्न धाराओं सहित केस दर्ज कर लिया है। बुधवार दोपहर में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed