फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman killed, son seriously injured in car collision on Bhiwani Road

Bhiwani News: भिवानी रोड पर कार की टक्कर से महिला की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

Thu, 06 Nov 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 06 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Woman killed, son seriously injured in car collision on Bhiwani Road
बहल। कस्बे के बिधनोई और नुनसर गांव के बीच भिवानी रोड पर सोमवार शाम सड़क हादसे में 50 वर्षीय महिला कमला देवी की मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। राजस्थान के चुरु जिले के गांव भोजाण निवासी मुकेश कुमार अपनी मां कमला देवी के साथ बाइक पर सवार होकर खापड़वास गांव में रिश्तेदारी से लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहल पहुंचाया जहां से हालत गंभीर होने पर राजगढ़ (चुरु) रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही कमला देवी की मौत हो गई जबकि मुकेश कुमार को गंभीर चोटों के चलते हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

घटना के संबंध में मृतका के रिश्तेदार जयचंद पुत्र ओमप्रकाश निवासी भोजाण (जिला चुरु) ने थाना बहल में लिखित शिकायत देकर कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed