{"_id":"5f398aa68ebc3e4ad84d0476","slug":"woman-killed-by-swallowing-poisonous-substance-bhiwani-news-rtk569019388","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल वालों से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल महिला ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल वालों से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल महिला ने दी जान
विज्ञापन
गांव आलमपुर निवासी एक महिला ने उसकी लड़की को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज मांगने व मारपीट करने से तंग होकर लड़की के आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गांव आलमपुर निवासी भतेरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बड़ी लड़की रेखा की शादी 2009 में गांव सीपर में की थी। उसकी लड़की शादी के बाद हरियाणा पुलिस में नौकरी भी लग गई थी, लेकिन रेखा कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसकी लड़की को तंग करते थे और मारपीट करते थे। रेखा के एक लड़का और एक लड़की है। गत 15 अगस्त के दिन रेखा अपनी ससुराल सीपर से तोशाम आई थी और कह रही थी कि मेरे को मेरे पति, सास, नंद व नंदोईया तंग करते हैं और मारपीट करते हैं। यह बात बता कर रेखा परेशान दिखाई दे रही थी। थोड़ी देर बाद रेखा ने जहरीली दवाई निगल ली और उल्टियां करने लगी तो रेखा को उसका देवर मनजीत तोशाम के एक निजी अस्पताल में ले आया जहां रेखा की तबीयत ज्यादा खराब होने पर चिकित्सक ने उसे हिसार रेफर कर दिया। लेकिन हिसार ले जाते समय रेखा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस दौरान रेखा को वापस तोशाम के सरकारी अस्पताल में लेकर आए जहां चिकित्सकों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां ने रेखा के ससुराल पक्ष के लोगों पर उसकी बेटी को तंग करने व मारपीट करने से तंग आकर जहरीली पदार्थ निगल आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक रेखा की मां की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।