फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   woman jump in well, ASI saved, people

घरेलू कलह से परेशान महिला कुएं में कूदी, चौकी इंचार्ज ने निकाला

Sun, 23 Aug 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
woman jump in well, ASI saved, people
कुएं मे गिरी महिला को निकालने के लिए रस्से के सहारे नीचे जाते एएसआई देवेन्द्र सिंह। - फोटो : Bhiwani
घरेलू कलह से परेशान होकर एक महिला रविवार सुबह 200 साल पुराने कुएं में कूद गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस चौकी इंचार्ज कमर में रस्सी बांधकर कुएं उतरे और अन्य लोगों की मदद से महिला को बाहर निकाला। उसके बाद महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जान जोखिम में डालकर महिला को बचाने वाले चौकी इंचार्ज के हौसले की चर्चा पूरे दिन शहर में रही।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हालुवास गेट क्षेत्र वासी पार्वती (55) ने घरेलू कलह से परेशान होकर सुबह आठ बजे बंसीलाल पार्क के पीछे पुराने कुएं में कूद गई। महिला कुएं के अंदर बनी दलदल में फंस गई और दीवार में थोड़े से सुराख के सहारे खुद को पानी में डूबने से बचाने लगी। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम के साथ दिनोद गेट पुलिस चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। इस दौरान घटनास्थल पर तमाशबीनों की भीड़ लगी थी। हालांकि कोई भी कुएं के अंदर जाने का साहस नहीं जुटा पा रहा था। इस दौरान पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह महिला को बचाने के लिए खुद अपनी कमर पर रस्सी बांधकर सीढ़ी के सहारे कुएं में उतर गए। उन्होंने कुएं के भीतर दलदल में फंसी महिला को काफी मशक्कत के बाद रस्सी के सहारे कुएं में लटकाई गई खाट पर बैठा दिया, जिसे ऊपर से लोगों ने खींच लिया। प्रत्यक्षदर्शी आनंद बासिया, मुन्नी चीनीवाला ने बताया कि चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने फर्ज के आगे अपनी जान की भी परवाह नहीं की। ऐसे पुलिस कर्मचारी को प्रोत्साहित करना चाहिए।
विज्ञापन

अब तक बचा चुके हैं कई लोगों की जान
देवेंद्र सिंह 2001 में बतौर पुलिस में सिपाही भर्ती हुए थे। वे एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम के अलावा बवानीखेड़ा, लोहारू, बाढड़ा थाने के अलावा गुजरानी चौकी इंचार्ज के तौर पर रहे। इस दौरान उन्होंने तालाब व कुएं में कई लोगों की जान बचाई। इसी वजह से तत्कालीन एसपी गंगाराम पूनिया भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
महिला को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल जिला सामान्य अस्पताल एंबुलेंस में भेजा गया है। जहां से उसे रोहतक पीजीआई भेजा गया। महिला की हालत ठीक होने पर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। बयान के आधार पर ही पुलिस इस संबंध में अब अगली कार्रवाई करेगी।

- देवेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज, दिनोद गेट पुलिस चौकी, भिवानी।

कुएं मे गिरी महिला को बाहर निकालते लोग।

कुएं मे गिरी महिला को बाहर निकालते लोग।- फोटो : Bhiwani

कुएं मे गिरी महिला को रस्से के सहारे निकालने का प्रयास करते एएसआई देवेन्द्र सिंह।

कुएं मे गिरी महिला को रस्से के सहारे निकालने का प्रयास करते एएसआई देवेन्द्र सिंह।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed