फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman dies of dengue in Vikas Nagar

Bhiwani News: विकास नगर में महिला की डेंगू से मौत

Mon, 28 Aug 2023 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 28 Aug 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of dengue in Vikas Nagar
भिवानी। भिवानी के विकास नगर में एक महिला चारू लता (40) की डेंगू से मौत हो गई। महिला 26 अगस्त से ही शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। उसकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे हिसार ले जाने लगे तो सोमवार दोपहर को उसने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की जांच में भी महिला को डेंगू पॉजिटिव की पुष्टि हो गई है। वहीं, जिले में सोमवार को तीन नए डेंगू के केस सामने आए हैं। इनमें जूई, धनाना और लोहानी के मामले मिले हैं।
विज्ञापन

डेंगू से पहली मौत का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग महिला की हिस्ट्री और उसके इलाके की मॉनिटरिंग में जुट गया है। वहीं, आसपास के लोगों के भी खून के नमूनों की जांच होगी। आसपास के इलाके में फॉगिंग भी कराई जाएगी। मृतक महिला मूल रूप से ओडिशा निवासी थी। पिछले कई सालों से वह विकास नगर इलाके में रहती थी। महिला को 26 अगस्त को तबीयत बिगड़ने के बाद शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। हालांकि महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद यहां से उसे सोमवार को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे हिसार के एक अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इस मामले की सूचना औद्योगिक पुलिस थाना में दी गई। सब्जी मंडी पुलिस चौकी के जांच अधिकारी अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। एएसआई देवेंद्र ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने करीब 52 टीमें गठित की हुई हैं। इसके अलावा रेपिड रिस्पोंस टीमें भी लगी हैं। वहीं, ब्लड स्लाइड भी घर-घर जाकर तैयार की जा रही है। जिले में अगस्त में ही डेंगू के शुरुआत में दो मामले शहरी दायरे में सामने आए थे। इसके बाद तीन मामले और शहर के अंदर मिले। इसके बाद छठा मामला गांव बामला में मिला था।
वर्ष अनुसार जिले में मिले डेंगू मरीजों की स्थिति

वर्ष- डेंगू संदिग्ध केस

2015- 601

2016- 17

2017- 85

2018- 50

2019- 13

2020- 49

2021- 356

2022- 123

2023- 14
----
हमारे पास एक महिला की डेंगू संभावित मौत की सूचना मिली थी। महिला के सैंपल की जांच कराई गई। इसमें डेंगू की पुष्टि हुई है। विभाग इस संबंध में प्रभावी कदम उठा रहा है।

-डा. कृष्ण कुमार, उप सिविल सर्जन, भिवानी।
--------
डेंगू को लेकर जिले में स्थिति नियंत्रण में है। जिस महिला की मौत हुई हैं, उसकी बीमारी की हिस्ट्री की भी जांच होगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि इसकी मौत डेंगू से हुई है या फिर बीमारी की वजह से हुई है। फिलहाल संभावित इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तत्परता से कार्य कर रही हैं। अब तक डेंगू के सिर्फ 14 मामले ही सामने आए हैं, ये सभी मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं।
- डॉ. रघुवीर शांडिल, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed