फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman dies during delivery, family accuses doctors of negligence

डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाए चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Woman dies during delivery, family accuses doctors of negligence
तोशाम। बलियाली निवासी एक महिला की डिलीवरी के समय एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मृतका महिला के पति ने चिकित्सकों पर अनदेखी के आरोप लगाए। पुलिस ने मृतका महिला के पति की शिकायत पर अस्पताल के चिकित्सकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बलियाली निवासी सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी 23 वर्षीय राखी की 21 मई को डिलीवरी होनी थी। वह अपनी पत्नी राखी को डिलीवरी जांच कराने के लिए निजी अस्पताल में लेकर आया था। सोनू ने बताया कि अस्पताल में आने के बाद चिकित्सक ने उसकी जांच करके कहा कि नार्मल डिलीवरी होगी, वे कर देंगे। सोनू ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे एडमिट कर लिया व तीन हजार रुपये फीस जमा करवा ली। डिलीवरी के लिए एडमिट करने के बाद राखी को ऑपरेशन रूम में ले गये और परिजनों को उस रूम में नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन

सोनू ने बताया कि उसकी पत्नी को डॉक्टर ने सारी रात एडमिट रखा । जिस वक्त उसकी पत्नी को एडमिट किया उस वक्त वह पूरी तरह स्वस्थ थी और बातें कर रही थी। सारी रात एडमिट रखने के बाद डिलीवरी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू ने बताया कि अगले दिन डॉक्टर के ड्राइवर ने सुबह पांच बजे आकर बताया कि लड़का हुआ है। बच्चा होने के बाद डॉक्टर ने अपने अलावा अन्य तीन डॉक्टर जिसमें दो लेडी डॉक्टर व एक डाक्टर को और बुलाया। सोनू ने बताया कि इसके बाद उनको कहा कि राखी को भिवानी अस्पताल ले जाना पड़ेगा और तुम्हें 50 हजार रुपये जमा करवाने पड़ेंगे। इसके बाद उन्होंने 50 हजार रुपये जमा करवा दिए। सोनू ने बताया कि इसके बाद डॉक्टर ने एंबुलेंस बुलाई और उसकी पत्नी को भिवानी ले गए और बच्चे को वही छोड़ दिया। इसके बाद भी डाक्टरों ने परिजनों को राखी के पास जाने नहीं दिया गया। केवल डाक्टर ने अपने ड्राइवर के पास मुझे बैठा दिया। हमें चिकित्सक ने कुछ भी नहीं बताया कि ये जिंदा है या मर चुकी है। सोनू ने बताया कि राखी को भिवानी अस्पताल लेकर आ गए। डाक्टरों ने जांच की तो बताया कि ये मर चुकी है। सोनू ने बताया कि तोशाम अस्पताल में उसका लड़का था, वह भी स्वस्थ नहीं था उसको भी उपचार के लिए भिवानी ले जाना पड़ा था। सोनू ने कहा कि उसकी पत्नी की मौत के लिए उक्त निजी अस्पताल के डॉक्टर जिम्मेवार हैं। पुलिस ने सोनू की शिकायत पर अस्पताल के चिकित्सकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बारे में थाना प्रभारी सुखबीर जाखड़ ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया यह है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed