फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman died in accident in bawani khera

Bhiwani: संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर ट्राली पलटी, बाजरे की कटाई के लिए जा रही महिला की मौत

Mon, 07 Oct 2024 11:19 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बवानी खेड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, बवानी खेड़ा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 07 Oct 2024 11:19 AM IST
सार

बलियाली से बाजरे की कटाई करने के लिए एक ट्रैक्टर में महिलाओं को ले जाया जा रहा था। इसी दाैरान संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। 

विज्ञापन
Woman died in accident in bawani khera
बवानी खेड़ा में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी के गांव बलियाली से बवानीखेड़ा की ओर आते समय मुख्य मार्ग ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर-ट्राली सड़क के किनारे पलट गई। जिसमें एक महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया। उसमें सवार चार महिलाओं सहित पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे सभी घायलों को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन


बलियाली से बाजरे की कटाई करने के लिए एक ट्रैक्टर में 21 वर्षीय सुनील, 45 वर्षीय सुरेश देवी, 45 वर्षीय निर्मला देवी, 35 वर्षीय बाला देवी, 20 वर्षीय पूनम और 49 वर्षीय शीला सवार होकर खेत में मजदूरी के लिए जा रही थी। बलियाली- बवानी खेड़ा मार्ग पर शराब ठेके के समीप ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और सड़क के साथ ट्रैक्टर-ट्राली पलटते हुए खेतों में जा गिरी। इसमें शीला, सुरेश देवी, निर्मला देवी, पूनम, बाला, सुनील घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस व अन्य वाहनों के माध्यम से बवानी खेड़ा के नागरिक अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन


मौके पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. ज्योति कपूर ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार करने के बाद भिवानी रेफर कर दिया है तथा घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। चिकित्सकों ने बलियाली निवासी हवा सिंह की पत्नी शीला को मृत घोषित कर दिया। वहीं चिकित्सकों ने सुरेश देवी, निर्मला, सुनील की हालत गंभीर होने के चलते भिवानी के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बलियाली के ग्रामीणों का अस्पताल में तांता लग गया। घायलों का हालचाल जानने के लिए बवानी खेड़ा भाजपा उम्मीदवार कपूर वाल्मीकि, बलियाली सरपंच सचिन भी पहुंचे और पीड़ितों की मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेड इंजरी से हुई माैत

शीला एक्सीडेंट के दौरान वाहन के नीचे दब गई जिससे हेड इंजरी हुई और उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बयानों में जुट गई।इस बारे में नागरिक अस्पताल के चिकित्सक साहिल ने बताया कि शीला की हेड इंजरी के कारण मौत हो गई है, सुरेश देवी, निर्मला, सुनील को भिवानी रेफर किया गया है। बाकी घायलों का प्राथमिक उपचार चल रहा है।
इस बारे में थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा घटना की जांच की जा रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed