{"_id":"6382590f30915f41f71b483a","slug":"woman-died-in-a-road-accident-bhiwani-news-hsr648160829","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: प्रवासी महिला मजूदर को टाटा मैजिक ने मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: प्रवासी महिला मजूदर को टाटा मैजिक ने मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। हनुमान गेट के समीप महिला की वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। मृत महिला की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद निवासी ज्ञानवती (28) के रूप में हुई है। शव का पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा।
मृत महिला के पति प्रेम किशोर ने बताया कि वह मजदूर है। पिछले करीब पंद्रह दिन से वह अपनी पत्नी के साथ हनुमान गेट क्षेत्र में एक भवन निर्माण में काम कर रहा था। शनिवार को शाम करीब चार बजे एक टाटा मैजिक ने पहले भवन निर्माण में बनी पैड को टक्कर मारी। उसके बाद मैजिक ने उसकी पत्नी को टक्कर मार दी। इसके कारण उसकी मौत हो गई।
सात बच्चों से मां का आंचल छिना
प्रेमकिशोर ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ हनुमान गेट पर किराये के मकान में रहता था। उनके साथ उनके दो बेटे और पांच बेटियों भी रहती हैं। वो दोनों मजदूरी का काम करके अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रहे थे। इस घटना ने न सिर्फ उसके परिवार को जिंदगी भर का दर्द दिया है, बल्कि उसके छोटे-छोटे बच्चों से मां का दुलार भी छिन लिया है।
विज्ञापन
शव का पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा। मृतका के परिजन की तरफ से लिखित में जो शिकायत दी जाएगी। शिकायत के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
-एएसआई मनीष वालिया, जैन चौकी इंचार्ज, भिवानी।