फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman commits suicide by jumping in front of goods train

मालगाड़ी के आगे कूदकर महिला ने दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by jumping in front of goods train
भिवानी। गुजरानी रेलवे फाटक के समीप मालगाड़ी के आगे कूदकर एक महिला ने अपनी जान दे दी। मामले की जानकारी राजकीय रेलवे पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लिया और उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंची। मृतका की पहचान सिटी स्टेशन लाइनपार कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय पिंकी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस को बुधवार सुबह आठ बजे सूचना मिली थी कि भिवानी-रोहतक रेल मार्ग पर गांव गुजरानी रेलवे फाटक के समीप एक महिला ने मालगाड़ी के आगे कूदकर हिला ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और फिर महिला के शव को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंची। राजकीय रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि मृतका के जेठ व भाई के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed