{"_id":"602425ef8ebc3ee94422c49f","slug":"woman-beating-boy-people-gathring-police-bhiwani-news-rtk594772594","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ पर हुआ हंगामा, महिलाओं ने की युवक की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ पर हुआ हंगामा, महिलाओं ने की युवक की धुनाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। सब्जीमंडी में खरीदारी के लिए आई एक युवती के साथ युवक ने छेड़छाड़ की तो खूब हंगामा हुआ। युवती व उसके साथ आई महिलाओं व अन्य ने युवक की धुनाई कर दी। बाद में युवक को सब्जीमंडी चौकी ले जाया गया। इस दौरान युवक के परिजन भी पहुंचे और युवती से माफी मांगते हुए शिकायत न करने की गुहार लगाई। जिसके बाद युवती व उसके परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं की। लिखित शिकायत न होने के कारण पुलिस ने भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
मामला बुधवार शाम करीब छह बजे का है। सब्जीमंडी में एक युवती परिवार की ही कुछ महिलाओं के साथ खरीदारी के लिए आई हुई थी। युवती का आरोप है कि इसी दौरान एक युवक उनके पास आया और गलत हरकत करने लगा। युवक शराब के नशे में था। उन लोगों ने उसका विरोध किया। इसी दौरान लोगों की भीड़ लग गई। आरोपी युवक सब्जीमंडी के एक दुकानदार का परिचित था। ऐसे में मंडी के भी काफी दुकानदार व अन्य कर्मचारी चौकी पहुंचे। बाद में माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ।
सब्जी मंडी चौकी इंचार्ज एसआई उमेद सिंह ने बताया कि हमारे पास युवती से छेड़छाड़ संबंधित कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।