{"_id":"65ce5a42d63d7b168c0d07ec","slug":"woman-accuses-military-husband-of-dowry-harassment-case-registered-against-ten-in-laws-bhiwani-news-c-21-hsr1027-322447-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: महिला ने लगाया फौजी पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप, ससुराल पक्ष के दस लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: महिला ने लगाया फौजी पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप, ससुराल पक्ष के दस लोगों पर केस दर्ज
Fri, 16 Feb 2024 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 16 Feb 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी)। बवानीखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने फौजी पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और दूसरी लड़की से शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने एसपी ऑफिस में दी शिकायत में बताया कि वह पिछले आठ साल से अपने मायके में रह रही है। उसकी शादी 2004 में रोहतक क्षेत्र के एक गांव निवासी से हुई थी। 2005 में उसे बेटा हुआ था।
शादी के बाद से ही उसकी ननद व पति द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। 2011 में उसे टीबी की बीमारी हो गई। इस दौरान उसके साथ अछूतों जैसा व्यवहार किया गया। वह अपनी सास की प्रताड़ना से तंग आकर फौजी पति के साथ हिसार कैंट रहने लगी। लेकिन वहां भी उसकी सास व अन्य ने प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। उसकी सास के कहने पर उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। पति व सास की प्रताड़ना से तंग आकर वह अपने पिता के साथ मायके आ गई ।
इस बीच उसके पति ने एक अन्य महिला के साथ उससे बिना तलाक लिए नाता जोड़ लिया ओर उसके बेटे को उसकी ननद अपने साथ ले गई। न्यायालय में केस करने के बाद उसे गुजारा भत्ता दिया जाने लगा। लेकिन उसका बेटा वापस नहीं मिला और उसकी सास द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। महिला की शिकायत पर बवानीखेड़ा पुलिस ने सास व पति और ननद सहित 10 लोगों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।