फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   without noc, stone, bhiwani,

बिना अनुमति सड़क के बीच प्रतीक पत्थर लगाने पर विवाद

Sun, 03 Jan 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी Updated Sun, 03 Jan 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। बिना प्रशासनिक अनुमति के सड़क के बीच लगाए गए जा रहे राजा नीम सिंह के पत्थर के कार्य को रुकवा दिया गया। भिवानी सुधार एवं विकास समिति ने इसकी शिकायत प्रशासन को की। नप चेयरमैन का कहना है कि हाउस की बैठक में प्रस्ताव पास हो चुका है जबकि सचिव ने नप से किसी तरह की अनुमति नहीं होने की बात कही। नगर सुधार समिति ने रात को काम रुकवाने के बाद सुबह इसकी लिखित शिकायत उपायुक्त से की और गैर कानूनी कार्य करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मामला शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे का है। कुछ लोग दिनोद गेट चौक के पास सड़क के बीच कोई स्टेच्यू लगा रहे थे। पूछताछ में उक्त लोगों ने बताया कि भिवानी के संस्थापक राजा नीम सिंह का स्मृति पत्थर लगाया जा रहा है। भिवानी सुधार एवं विकास समिति ने रात को ही इसकी उपायुक्त को शिकायत की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पत्थर लगाने वालों से अनुमति पत्र मांगा तो उनके पास कुछ नहीं था। बस वे लोग इतना ही बता सके कि नगर परिषद की हाउस की बैठक में यह पास है। प्रशासनिक अनुमति नहीं होने के कारण पुलिस ने निर्माण कार्य बीच में ही रुकवा दिया। निर्माण कार्य रोके जाने तक करीब 70 फीसदी कार्य हो चुका था। जिसके बाद पत्थर लगाने वाले लौट गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह भिवानी सुधार एवं विकास समिति सदस्यों ने इसकी उपायुक्त को लिखित में शिकायत की और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन::::
नगर परिषद की हाउस की बैठक में राजा नीम सिंह के नाम का पत्थर लगाने का पास हो चुका है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, यहां कोई प्रतिमा नहीं लगाई जा रही। सिर्फ एक स्मृति पत्थर है।
- भवानी प्रताप, चेयरमैन
नगर परिषद
----
वर्जन::::
रात 11 बजे कुछ लोग सड़क के बीच निर्माण कर रहे थे। रात को चुपचाप काम हो रहा था तो लगा कि गैर कानूनी होगा और उपायुक्त को शिकायत की। आज इस गैर कानूनी कार्य की डीसी को लिखित में शिकायत की गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सड़क के बीच कोई भी निर्माण गैर कानूनी है। सिर्फ पब्लिक हित से संबंधित निर्माण जैसे बैठने की जगह आदि ही बनाए जा सकते है।
- कैप्टन पवन अंचल, अध्यक्ष
भिवानी सुधार एवं विकास समिति
---
वर्जन::::
नगर परिषद से सड़क के बीच निर्माण की कोई अनुमति नहीं है। मेरे आने से पहले कभी हाउस की बैठक में पास किया गया हो तो इसकी जानकारी नहीं। फिलहाल उनसे कोई अनुमति नहीं ली गई है।
संजय यादव, सचिव
नगर परिषद
वर्जन::::
सड़क हमारी है मगर हमसे सड़क के बीच पत्थर लगाने या कुछ अन्य निर्माण की कोई अनुमति नहीं ली गई। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों की अनुमति से भी निर्माण होते है।

पीके बागड़ी, एक्सईएन
बीएंडआर
वर्जन::::
रात को शिकायत आई थी कि सड़क के बीच निर्माण किया जा रहा है। वहां जाकर देखा तो कुछ लोग निर्माण कर रहे थे। जब उनसे उपायुक्त की अनुमति का पत्र मांगा तो नहीं था। जिसके बाद वे वहां से चले गए।
विरेंद्र सिंह, इंचार्ज
दिनोद गेट चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed