फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   With change in weather, victims of fever and muscle pain

Bhiwani News: मौसम में बदलाव के साथ बुखार व मांसपेशियों में दर्द का हो रहे शिकार

Fri, 28 Feb 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 28 Feb 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
With change in weather, victims of fever and muscle pain
शहर में ​स्थित सामान्य अस्पताल।
भिवानी। बदलते मौसम में लोगों के गले में सूजन, खांसी व जुकाम के साथ ही बुखार की समस्या आ रही है। इसके साथ ही लोगों को मांसपेशियों का दर्द परेशान कर रहा है। वहीं बच्चों व बुजुर्गों को भी खांसी व निमोनिया की समस्या आ रही है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को भी मरीजों की संख्या में इजाफा रहा। इसमें से ज्यादातर मरीज शरीर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, बुखार व खांसी के मरीज ज्यादा रहे। नागरिक अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक ने बताया कि ऐसे मौसम में मरीजों में बुखार, सिर, हाथ-पैरों और मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी की समस्या आ रही है। वहीं अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा बाल रोग विशेषज्ञ के अनुसार बच्चे वायरल निमोनिया के शिकार हो रहे हैं। बच्चों में बुखार के साथ ही खांसी व जुकाम की समस्या आ रही है। निमोनिया से फेफड़ों में संक्रमण मिल रहा है। चिकित्सक अभिभावकों को भी सलाह दे रहे हैं कि अपनी मर्जी से बच्चे को किसी प्रकार की दवा ना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है चिकित्सकों की सलाह
- ठंडी खाद्य सामग्री खाने से बचें।
- चिकित्सक के परामर्श के बिना किसी प्रकार की दवा न लें।
- अगर घर पर किसी को खांसी है तो बच्चों को दूर रखें।
- एंटीबायोटिक का प्रयोग कम करें।

ओपीडी में आने वाले मरीजों में बुखार, खांसी व जुकाम के साथ ही शरीर दर्द के मरीज आ रहे हैं। मौसम में बदलाव के समय ऐसा होता है। इसलिए अपने खान पाना का विशेष रूप से ध्यान दें। बच्चों व बुजुर्गों को भी अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इसको लेकर डरने की जरूरत नहीं है। दवा लेने व परहेज से आसानी से ठीक किया जा सकता है।
- डॉ. यतिन गुप्ता, फिजिशियन, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed