फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Wires tangled in crowded markets were removed from electricity poles and internet cables were cut

Bhiwani News: भीड़ भरे बाजारों में बिजली के खंभों से हटाया तारों का जंजाल, इंटरनेट केबल काटी

Tue, 30 Sep 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 30 Sep 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Wires tangled in crowded markets were removed from electricity poles and internet cables were cut
शहर के बिचला बाजार में  इंटरनेट केबल से बना तारों का जाल। संवाद

विज्ञापन
भिवानी। शहर के भीड़ भरे बाजारों में बिजली के खंभों पर तारों के जंजाल से निजात दिलाने के लिए सोमवार को बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्रवाई शुरू की। बिचला बाजार क्षेत्र में अनधिकृत रूप से लगाई गई इंटरनेट केबल को काट दिया गया जिससे खंभे तारों के जाल से मुक्त हो पाए। इस दौरान बिजली आपूर्ति दिनभर प्रभावित रही और इंटरनेट के तार कटने के कारण कई प्रतिष्ठानों की इंटरनेट सेवा भी ठप हो गई।
निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली के खंभों पर इंटरनेट या किसी भी प्रकार की प्राइवेट केबल लगाना गैरकानूनी है और इसके लिए कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को भी शहर के बिचला बाजार सहित अन्य हिस्सों में यह कार्य जारी रहेगा। शहर के विभिन्न हिस्सों में खंभों पर केबल तारों के जाल की वजह से स्पार्किंग और आग लगने जैसी घटनाएं हो रही हैं। कई बार फाल्ट की वजह से फेस टू फेस बिजली हो जाती है जिससे उपभोक्ताओं के उपकरण भी जल जाते हैं। लंबे समय से ऐसी शिकायतें निगम के पास आ रही थीं। इस कारण निगम ने शहरी दायरे के फीडरों पर खंभों से इंटरनेट केबल हटाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन


शहरी दायरे में खंभों पर अवैध रूप से लगे है इंटरनेट केबल और बॉक्स
निगम अधिकारियों ने बताया कि शहरी दायरे में खंभों पर अवैध रूप से इंटरनेट केबल और बॉक्स लगाए गए हैं। ये निगम की संपत्ति हैं और किसी भी निजी या व्यावसायिक उद्देश्य के लिए उनका उपयोग करना प्रतिबंधित है। अवैध प्रयोग पर आर्थिक दंड और कानूनी कार्रवाई की प्रावधान है। शहर के बाजारों में खंभे तारों के जाल से घिरे हुए हैं जिससे सुरक्षा संबंधी खतरे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्पाती बंदरों के झूलने से खंभों में फाल्ट की घटनाएं
निगम की इलेवन केवी और एलटी लाइनों के खंभों पर अनधिकृत रूप से इंटरनेट केबल लगाए गए हैं। दिनभर शहर में उत्पाती बंदर इन तारों पर झूलते रहते हैं जिससे लाइनों में फाल्ट आ रहा है। कई बार बंदर करंट की चपेट में आकर जख्मी हो रहे हैं जिससे बड़े हादसे का भी खतरा बना रहता है। इन समस्याओं को रोकने के लिए निगम ने बिजली खंभों से इंटरनेट केबल हटाने का कार्य शुरू किया है।


------------
निगम की इलेवन केवी और एलटी लाइनों के खंभों पर इंटरनेट केबल व अन्य पोस्टर नहीं लगाए जा सकते हैं। कोई भी इंटरनेट कंपनी अगर बिजली पोल का इस्तेमाल करना चाहती है तो उसके लिए निगम द्वारा शुल्क निर्धारित किया गया है। बिना अनुमति खंभों पर इंटरनेट केबल का प्रयोग करना गैरकानूनी है ऐसे मामलों में कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अनधिकृत रूप से खंभों पर लगे बिजली तारों को व्यवस्थित कर मेंटनेंस का काम किया जा रहा है। -विनोद पूनिया, महाप्रबंधक भिवानी सर्कल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed