फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Will change the picture of Chhote Kashi with the blessings of the public: Raghav Chadha

Haryana: राघव चड्ढा पहुंचे भिवानी, बोले- जनता के आशीर्वाद से बदल देंगे छोटे काशी की तस्वीर

Mon, 30 Sep 2024 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Updated Mon, 30 Sep 2024 10:56 PM IST
सार

सोमवार को आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी इंदू शर्मा के समर्थन में राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने शहर में रोड शो निकाला।

विज्ञापन
Will change the picture of Chhote Kashi with the blessings of the public: Raghav Chadha
 शहर में रोड शो निकालते राज्य सभा सांसद राघव चढ्ढा व आम आदमी पार्टी प्रत्याशी इंदू शर्मा। 

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में सोमवार को आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी इंदू शर्मा के समर्थन में राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने शहर में रोड शो निकाला। चड्ढा ने कहा कि भिवानी की जनता प्रत्याशी इंदू शर्मा को जीताकर विधानसभा भेजे तो वे विकास के मामले में छोटी काशी की तस्वीर बदल देंगे। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के स्रोत व साधन उपलब्ध करवाए जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभी तक शहर के हित की किसी नहीं सोची। क्योंकि अभी तक भिवानी का जनप्रतिनिधि कमजोर रहा है। जिसकी बदौलत भिवानी के विकास का पहिया रूका है। लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए आए दिन सड़कों पर आना पड़ रहा है। यहां तक लोगों को पीने के पानी के लाले पड़े हैं। सीवर व्यवस्था बदहाल पड़ी है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। जनता की कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदु शर्मा ने कहा कि भिवानी की समस्याओं का निदान आम आदमी पार्टी ही करेगी। रोड शो का शुभारंभ डाॅ. वासुदेव शर्मा द्वारा अमर शहीद मदन लाल ढींगड़ा की प्रतिमूर्ति पर फूलमाला चढ़ाकर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed