फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Will change the appearance of the six streets of the city in six months

छह महीने में बदल जाएगी शहर की छह सड़कों की सूरत

Sat, 30 Jan 2016 12:47 AM IST
भिवानी ब्यूरो
भिवानी ब्यूरो Updated Sat, 30 Jan 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Will change the appearance of the six streets of the city in six months
भिवानी। आगामी छह माह में शहर की प्रमुख छह सड़कों की तस्वीर बदल जाएगी। बीएंडआर की ओर से भेजे गए शहर की छह सड़कों के सात लाख के प्रपोजल को मंजूरी मिल गई है। इन छह सड़कों में शहर के मुख्य मार्ग शामिल है। ऐसे में शहर वासियों को जल्द ही बेहतर सड़कें मिलेंगी। इस बार बनाई जाने वाली सड़कों की खास बात यह रहेगी कि न केवल इन्हें चौड़ा बनाया जाएगा बल्कि किनारे डेढ़-डेढ़ मीटर में छोटे वाहन खड़े करने की भी व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा मार्ग चौड़ा होने के कारण जाम की समस्या से भी बचा जा सकेगा। बीएंडआर विभाग ने मार्ग निर्माण की तैयारी कर ली है और जल्द ही टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन

23 फीट चौड़ा होगा शहर का चिड़ियाघर मार्ग
शहर के चिड़ियाघर मोड़ से भगत सिंह चौक तक के मार्ग को फोरलेन बनाने का प्रपोजल अनेक बार तैयार हुआ मगर मंजूरी नहीं मिली। अब इस मार्ग को 18 फीट से चौड़ा कर 23 फीट का किया जाएगा। 23 फीट की सड़क के बाद दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर में पार्किंग के लिए ब्लॉक लगाए जाएंगे। इस मार्ग के 244.77 लाख रुपये मंजूर किए गए है।
विज्ञापन


इन मार्गों का बदलेगा स्वरूप
* घंटाघर से रेलवे स्टेशन तक के मार्ग को चौड़ा किया जाएगा और सड़क के बीच डिवाइडर भी बनाए जाएंगे। अब तक यह सिंगल रोड है और अक्सर यहां जाम की स्थिति रहती है। इस मार्ग के 208.61 लाख का एस्टिमेट मंजूर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


* हांसी गेट से घंटाघर, दिनोद गेट तक के मार्ग को भी नया बनाया जाएगा और चौड़ा किया जाएगा। मार्ग के दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए फुटपाथ की चौड़ाई कम की जाएगी। इस मार्ग के लिए 161 लाख का एस्टिमेट मंजूर किया गया है।

* रेस्ट हाउस से बीटीएम चौक तक के मार्ग को चौड़ा कर नया बनाया जाएगा। इसका 34.16 लाख का एस्टिमेट मंजूर किया गया है।
* दिनोद गेट से कृष्णा कॉलोनी होते हुए रेलवे स्टेशन तक के माल गोदाम मार्ग के लिए 106.13 लाख का एस्टिमेट मंजूर किया गया है। इस मार्ग को नया बनाने के साथ कुछ चौड़ा भी किया जाएगा।

* पुराना बस स्टैंड चिड़ियाघर मोड़ से भगत सिंह चौक तक के मार्ग को चौड़ा कर नया बनाया जाएगा। इसके लिए 34.16 लाख का बजट मंजूर किया गया है।

* वैश्य कॉलेज से बीटीएम मिल तक के मार्ग को 66.35 लाख से नया और चौड़ा बनाया जाएगा।

लटकेगा फुटपाथ का मामला
अब तक सड़कें बनाने के साथ बीएंडआर ही फुटपाथ बनाता आया है। मगर इस बार फुटपाथ का जिम्मा नगर परिषद को दिया गया है। अब बीएंडआर को सड़कें बनाने की अनुमति मिल चुकी है और अगले चार से छह माह में सड़के बन जाएंगी मगर फुटपाथ का काम लटकना तय है। वैसे तो जनस्वास्थ्य मंत्री ने पिछले दिनों अधिकारियों की बैठक में यह जिम्मा फिर से बीएंडआर को देने की बात कही थी मगर अभी तक मामला लटका हुआ है।


वर्जन:::
शहर के छह मार्गों को चौड़ा कर नया बनाया जाएगा। इसकी मंजूरी मिल गई है। जल्द ही टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। आगामी पांच-छह माह में सड़कें बनकर तैयार हो जाएंगी।
एके महता, एसई, बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed