Hindi News
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Wife strangled to death amidst domestic dispute; body subjected to electric shock.
{"_id":"6a6e4db9352b57207f0a307a","slug":"wife-strangled-to-death-amidst-domestic-dispute-body-subjected-to-electric-shock-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-154795-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: घरेलू कलह में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, शव को करंट लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: घरेलू कलह में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, शव को करंट लगाया
बवानीखेड़ा में महिला की हत्या के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाती पुलिस
Link Copied
बवानीखेड़ा (भिवानी)। कस्बे के वार्ड नंबर-13 में शनिवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का पहले गला घोंटकर हत्या की फिर उसे करंट लगाया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। बेटा जब घर पहुंचा तो मां को मृत देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। शव को जिला नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सुरेश कुमार के मुताबिक वार्ड-13 निवासी हंसराज ने रिपोर्ट में बताया कि वह 12वीं तक पढ़ा-लिखा है और प्राइवेट नौकरी करता है। पिता रामकिशन मजदूरी करते हैं। वह मां दर्शना (58) को अक्सर पीटते थे। शनिवार को वह किसी काम से रेवाड़ी गया था। दोपहर करीब 12 बजे उसे सूचना मिली कि पिता ने मां का गला घोंट कर हत्या कर दी है। वह घर लौटा तो मां घर में कमरे के अंदर मृत पड़ी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी मय टीम मौके पर पहुंचे। वारदात स्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई। कमरे में खून के निशान भी मिले। इससे आशंका है कि दर्शना को पीटा भी गया। शरीर पर करंट लगाने से जलने के निशान भी मिले। हंसराज ने बताया कि पिता ने घरेलू कलह के चलते मां की हत्या कर दी है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मृतका के बेटे की शिकायत पर आरोपी रामकिशन के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है। महिला के गले पर निशान हैं और करंट भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।