फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Wife injured in a road accident dies, case filed against tractor driver

Bhiwani News: सड़क हादसे में घायल पत्नी ने तोड़ा दम, ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 21 Jun 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 21 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Wife injured in a road accident dies, case filed against tractor driver
भिवानी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई पर गांव खरक के पास कलिंगा मोड पर वीरवार शाम को ट्रैक्टर के साथ बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल पत्नी ने रोहतक पीजीआई जाते समय रास्ते मेें दम तोड़ दिया जबकि इस सड़क हादसे में महिला का पति और आठ साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। शुक्रवार को सदर पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा मृतका के पति की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दिए बयान में हनुमान गेट पीपलीवाली जोहड़ी क्षेत्र निवासी सोनू ने बताया कि वीरवार शाम करीब सात बजे वह अपनी पत्नी सुशीला और आठ साल का बेटा कार्तिक के साथ बाइक पर रोहतक से भिवानी आ रहा था। खरक के पास कलिंगा मोड़ पर गलत दिशा से एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार से आया और सीधी उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आई। जिन्हें इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पत्नी सुशीला को रोहतक पीजीआई ले जा रहे थे तो उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि उसका व उसके बेटे का उपचार चल रहा है। सदर पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया वहीं इस संबंध में पति की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed