फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   wife illigation to husband, police case file

पति पर लगाए चाची के साथ अवैध संबंधों के आरोप

Thu, 15 Apr 2021 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
wife illigation to husband, police case file
भिवानी। एक महिला ने अपने पति पर चाची के साथ अवैध संबंध और उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी, जिसके बाद सदर पुलिस ने आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसकी शादी 23 जनवरी 2007 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग करने लगे। इस संबंध में कई बार पंचायतें भी हुई। मगर घर बसाने के लिए वह चुप रही। महिला ने शिकायत में बताया कि उसका पति भारतीय सेना में नौकरी करता था। उसका पति सेना से घर छुट्टी पर आता तो वह अधिकांश समय उसकी चाची के घर में ही बिताता था। जब उसने अपने स्तर पर पड़ताल की तो पता चला कि उसके पति के उसकी चाची के साथ नाजायज संबंध हैं। उसने दोनों को रंगे हाथों भी पकड़ लिया था। जिसके बाद उसका घर आना बंद हो गया था। मगर उसका पति फिर भी बाज नहीं आया और सेना से सेवानिवृत्ति के बाद भी किराये के मकान लेकर अपनी चाची के साथ रहने लगा। उसे न तो घर खर्च दिया जाता था और न ही सेना से रिटायर होने के बाद उसे कोई पैसा दिया। महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले भी उसे भूखा रखने लगे। सदर पुलिस थाना एसएचओ विद्यानंद ने बताया कि एसपी कार्यालय से मिले पत्र के आधार पर महिला की शिकायत के अनुसार दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed