फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Where the homes of the poor were to be built, the guar crop is flourishing there.

Bhiwani News: जहां बनने थे गरीबों के आशियाने, वहां लहरा रही ग्वार की फसल

Mon, 06 Oct 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 06 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Where the homes of the poor were to be built, the guar crop is flourishing there.
कैरू में शामलात भूमि पर कब्जा कर लगाई गई ग्वार की फसल।
कैरू। गांव कैरू में दो नामजद व्यक्तियों ने शामलात भूमि पर अवैध कब्जा कर आजीविका चलाने का खेल जारी रखा है। यहां आज भी ग्वार की फसल लहरा रही है। करीब 20 वर्ष पहले यह भूमि गरीबों के आशियाने के लिए सरकार द्वारा आवंटित की गई थी। लगभग 300 नामजद व्यक्तियों के नाम पर रजिस्ट्री बनी है लेकिन कब्जाधारी प्लाॅट खाली नहीं कर रहे हैं और हर वर्ष फसल की पैदावार लेते हैं।
विज्ञापन

कब्जाधारी राम स्वरूप व मुंशीराम दोनों भाई अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं और उनके भी नाम प्लाॅट आवंटित किए गए हैं। इस मामले में कैरू के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश खटीक ने एसडीएम को शिकायत दी थी और पहले इसे पंचायत में प्रस्तावित किया गया था। कब्जाधारियों को कब्जा हटाने के लिए कहा गया तो वे अन्य लोगों को धमकाते हैं।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति और पिछड़े समाज के प्लाॅटों पर अवैध कब्जा होने से पीड़ित प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं। ओमप्रकाश खटीक ने एसडीएम कोर्ट तोशाम में ज्ञापन देकर कब्जा हटाने की मांग की। तहसीलदार तोशाम के पास कब्जा हटवाने और मामले की पूछताछ की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि तहसीलदार पुलिस फोर्स का नाम लेकर जानबूझकर कार्रवाई में देरी कर रहे हैं। हालांकि कब्जाधारियों के नोटिस पहले ही काटे जा चुके हैं। 15 दिन पहले फोन पर बातचीत में तहसीलदार ने कहा कि अभी पुलिस फोर्स नहीं मिली है लेकिन जल्द ही कब्जा हटवा दिया जाएगा। नोटिस भी दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed