फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   When the money was not given to buy clothes, the young man ran away after snatching the mobile

Bhiwani News: कपड़े खरीदने के लिए रुपये नहीं दिए तो मोबाइल छीनकर भागा युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
When the money was not given to buy clothes, the young man ran away after snatching the mobile
भिवानी। कपड़े खरीदने के लिए रुपये न देने पर एक युवक मोबाइल छीनकर भाग गया। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर सिटी थाना में आरोपी पर संबंधित धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव झुल्ली निवासी जितेंद्र ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। गत 12 दिसंबर को वह शाम करीब पांच बजे घंटाघर से रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था। नागरिक अस्पताल के समीप उसे जीतू वाला जोहड़ निवासी निक्कू मिला। निक्कू ने उससे कपड़े खरीदने के लिए पांच-छह हजार रुपये मांगे। जब उसने रुपये देने से मना कर दिया तो निक्कू उसका मोबाइल लेकर भाग गया। पीड़ित ने बताया कि फोन के कवर में उसका एटीएम कार्ड भी था। पीड़ित ने आरोपी को तलाश करने का प्रयास किया लेकिन आरोपी किरोड़ीमल पार्क की तरफ भाग गया। उसके बाद आरोपी के बारे में कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed