फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   When the checking team chased, the overloaded driver ran away with obstacles on the road

चेकिंग टीम ने किया पीछा तो सड़क पर रोड़े डाल भागा ओवरलोड वाहन चालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
When the checking team chased, the overloaded driver ran away with obstacles on the road
चेकिंग टीम को पीछे लगा देख एक ओवरलोड वाहन चालक सड़क पर ही रोड़े खाली करके भाग गया। जिसकी वजह से देवसर चुंगी से लोहारू रेलवे फाटक, लोहारू व दादरी की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को दिनभर परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

हुआ यूं कि वीरवार देर शाम को टैक्स व ओवरलोड वाहनों की चेकिंग टीम ने एक ओवरलोड वाहन का पीछा किया। इस दौरान ओवरलोड वाहन चालक ने लोहारू रोड से देवसर चुंगी की तरफ आने वाले मार्ग पर धर्मकांटा के सामने सड़क पर ही रोड़े खाली कर दिए और फिर वहां से वाहन लेकर भाग गया। शुक्रवार सुबह सड़क पर रोड़े पड़े होने की वजह से शहर के सरकुलर रोड से लोहारू और दादरी की तरफ जाने वाले वाहनों को काफी परेशानी हुई। वहीं लोहारू रोड की तरफ से शहर आने वाले वाहन भी सड़क पर रोड़े पड़े होने की वजह से जाम में फंस गए।
विज्ञापन

इस संबंध में बीएंडआर के कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि उनकी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं है। अगर किसी ने जानबूझकर सड़क पर रोड़े डाले हैं तो उन्हें तुरंत हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed