{"_id":"6144e6368ebc3ee52b4185dd","slug":"when-the-checking-team-chased-the-overloaded-driver-ran-away-with-obstacles-on-the-road-bhiwani-news-hsr611995671","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग टीम ने किया पीछा तो सड़क पर रोड़े डाल भागा ओवरलोड वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग टीम ने किया पीछा तो सड़क पर रोड़े डाल भागा ओवरलोड वाहन चालक
विज्ञापन
चेकिंग टीम को पीछे लगा देख एक ओवरलोड वाहन चालक सड़क पर ही रोड़े खाली करके भाग गया। जिसकी वजह से देवसर चुंगी से लोहारू रेलवे फाटक, लोहारू व दादरी की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को दिनभर परेशानी झेलनी पड़ी।
हुआ यूं कि वीरवार देर शाम को टैक्स व ओवरलोड वाहनों की चेकिंग टीम ने एक ओवरलोड वाहन का पीछा किया। इस दौरान ओवरलोड वाहन चालक ने लोहारू रोड से देवसर चुंगी की तरफ आने वाले मार्ग पर धर्मकांटा के सामने सड़क पर ही रोड़े खाली कर दिए और फिर वहां से वाहन लेकर भाग गया। शुक्रवार सुबह सड़क पर रोड़े पड़े होने की वजह से शहर के सरकुलर रोड से लोहारू और दादरी की तरफ जाने वाले वाहनों को काफी परेशानी हुई। वहीं लोहारू रोड की तरफ से शहर आने वाले वाहन भी सड़क पर रोड़े पड़े होने की वजह से जाम में फंस गए।
इस संबंध में बीएंडआर के कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि उनकी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं है। अगर किसी ने जानबूझकर सड़क पर रोड़े डाले हैं तो उन्हें तुरंत हटवाया जाएगा।