फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Wheat was not purchased

Bhiwani News: जिला मुख्यालय की मंडी में अधिक नमी की वजह से नहीं हुई गेहूं की खरीद, कल खरीद की संभावना

Wed, 09 Apr 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 09 Apr 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Wheat was not purchased
तोशाम में फसल खरीद के लिए अ​धिकारियों को निर्देश देते सांसद धर्मवीर सिंह।
भिवानी, तोशाम, जूई कलां। गेहूं और सरसों की मंडियों में आवक अब तेज हो गई है। इसी के साथ किसान भी अपनी फसल बिक्री को लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। बुधवार को जिला मुख्यालय की मंडी में गेहूं की आवक तो हुई, लेकिन फसल में अधिक नमी की वजह से सरकारी खरीद नहीं हो पाई। अधिकारियों ने खरीद के लिए किसानों की ढेरियों की जांच की।
विज्ञापन

किसी में 15 तो किसी में 14 फीसदी नमी पाई गई, जबकि सरकार की खरीद नॉरम मेें 12 फीसदी नमी पर ही खरीद की जा सकती है। अब शुक्रवार को ही मंडी में खरीद की संभावना है। वहीं बुधवार को सांसद धर्मबीर सिंह ने तोशाम और जूई मंडी में खरीद कार्य का जायजा लिया और किसानों व आढ़तियों की परेशानी जानी। इस दौरान अधिकारियों को भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह बुधवार को उपायुक्त महावीर कौशिक के साथ तोशाम अनाज मंडी में पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक करके उन्हें निर्देश देते हुए कहा कि मंडी में फसल बेचने के लिए जो भी किसान आए उसे किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। सांसद धर्मबीर सिंह के साथ उपायुक्त महावीर कौशिक, एसडीम डॉ. अशवीर सिंह नैन, कृषि विपणन बोर्ड, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड, वेयरहाउसिंग कारपोरेशन, पुलिस सहित तमाम विभागों के अधिकारी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मबीर सिंह ने कहा कि किसानों के लिए ऐसी व्यवस्था की जाए कि किसानों को खेत से मंडी तक आने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। कई बार उनके संज्ञान में आया है किसानों को टोकन आदि के लिए लाइनों में लगना पड़ता। इससे किसान परेशानी से जूझते हैं, इसलिए अधिकारी ऐसी व्यवस्था बनाएं कि किसानों को कोई भी परेशानी मंडी में फसल बेचने के लिए आने के दौरान न हो।
--------

प्रवेश के लिए अलग तो निकासी के लिए अलग गेट खोला जाए

सांसद धर्मबीर सिंह ने किसानों के साथ बातचीत के बाद अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से निर्देश देते हुए कहा कि बहल सिवानी रोड मंडी गेट से किसानों के ट्रैक्टरों का प्रवेश करके फसल उतारने के बाद बागनवाला रोड गेट से बाहर निकालने की व्यवस्था की जाए। सांसद ने अधिकारियों की बैठक के उपरांत आढ़तियों के साथ भी एक अलग से बैठक की। जहां उन्होंने आढ़तियों की समस्याओं को जाना और उचित व्यवस्था पूरी करवाने का आश्वासन भी दिया।

-------

फोटो : 24
जूई मंडी में सांसद ने किसानों और आढ़तियों से ली सरसों खरीद की जानकारी

सांसद धर्मबीर सिंह ने बुधवार को जूई की अनाज मंडी का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों एवं व्यापारियों से भेंट कर उनकी समस्याएं विस्तार से सुनीं और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया। सांसद ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कार्य करने को कहा। निरीक्षण के दौरान मंडी में व्याप्त विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया और मंडी को और अधिक सुव्यवस्थित तथा किसान हितैषी बनाने पर चर्चा हुई। इस अवसर पर एसडीएम महेश कुमार, हैफैड के जिला प्रबंधक पुनीत पंघाल, कृषि विपणन बोर्ड के डीएमईओ श्याम सुंदर बंसल, डीएफएससी अनिल कुमार अरोड़ा, वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक दिलबाग सिंह गिल, महेंद्र सिंह तंवर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed