फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mechanic loses life after rod pierces chest.

Bhiwani News: सीने में रॉड लगने से गई मैकेनिक की जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Mechanic loses life after rod pierces chest.
भिवानी। शहर के ऑटो मार्केट स्थित खराद की दुकान पर सोमवार दोपहर काम करते समय मशीन से उछली रॉड 22 वर्षीय युवक के सीने में जा लगी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चरखी दादरी जिले के गांव डोहकी निवासी विष्णु पिछले करीब पांच साल से ऑटो मार्केट स्थित खराद की दुकान पर काम कर रहा था। सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह मशीन पर काम कर रहा था तभी अचानक रॉड उछलकर उसके सीने में जा लगी। इसके बाद वह दुकान के बाहर रखे तख्त पर आकर लेट गया।
विज्ञापन

वहां मौजूद वाहन चालकों ने उसकी हालत बिगड़ती देख उसे तत्काल जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। अनाज मंडी पुलिस चौकी की जांच अधिकारी सुनीता ने बताया कि मृतक के भाई अमरजीत के बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। विष्णु दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था और अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed