फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   weekly lockdown, shopkeeper, police

दुकानें खोलने को लेकर पुलिस और दुकानदारों में हुई नोक-झोंक

Sat, 22 Aug 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
weekly lockdown, shopkeeper, police
प्रशासन के आदेश बाद बंद पड़ा शहर का कपड़ा बाजार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ने के चलते प्रदेश सरकार के सप्ताहांत लॉकडाउन के तहत 81 दिन बाद फिर से शहर के बाजार बंद हुए। बाजारों में स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अभाव में पुलिस किराना, हलवाइयों की दुकानें भी बंद करवाने लगी। जिस कारण दुकानदारों और पुलिस में नोक-झोंक हुई। शहर के करीब आधा दर्जनभर बाजारों में यही स्थिति रही। बाद में व्यापार मंडल पदाधिकारियों व पुलिस के अधिकारियों के कहने पर विवाद निपटे। पुलिस ने सारे बाजार बंद करवा बाजारों में पैदल मार्च भी किया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते 25 मार्च से 31 मई 68 दिन तक लॉकडाउन था। एक जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई और पिछले 81 दिन बाजार खुले रहे। अब कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत ज्यादा बढ़ गया है। भिवानी जिले में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1095 तक पहुंच गया है। नौ कोरोना पॉजिटिव अब तक अपनी जान भी गवां चुके है। प्रदेशभर में गंभीर होते कोरोना वायरस के चलते प्रदेश सरकार ने अब सप्ताहांत लॉकडाउन यानी शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रखने का निर्णय लिया है। सिर्फ जरूरी सेवाएं ही इन दो दिनों के दौरान जारी रहेंगी।
विज्ञापन

नोक-झोंक और कहासुनी में बीता पहला दिन
सप्ताहांत लॉकडाउन के निर्णय के पहले दिन दुकानदारों, व्यापारियों में असमंजस की स्थिति रही। जरूरी सेवाएं कौन सी रहेंगी इसे लेकर असमंजस की स्थिति थी। हलवाइयों, किराणा दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोली तो पुलिस कर्मी बंद करवाने पहुंच गए। इसे लेकर नोंक-झोक भी हुई। सुबह जैन चौक, हालु बाजार, विद्यानगर, घंटाघर चौक, कृष्णा कॉलोनी में दुकानदारों और पुलिस की कहासुनी हुई। बाद में मौजिज लोगों और नगर व्यापार मंडल पदाधिकारियों को बुलाकर विवाद निपटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधे शटर खोल दुकान चलाते रहे दुकानदार
शहर के अनेक हिस्सों में पुलिस के सामने तो दुकानदारों ने दुकानें बंद कर ली मगर आधे शटर खोल दुकानदारी चलती रही। यह सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा।
क्रिकेट और ताश खेलकर बिताया दिन
बाजार बंद होने के बाद बाजार विरान नजर आए। दुकानदार अधिकतर समय ताश और क्रिकेट खेलते नजर आए। अधिकतर दुकानदारों ने घरों में ही समय बीताया तो काफी ताश, क्रिकेट, लूडो खेलते नजर आए।

वर्जन -
पुलिस कर्मियों को स्पष्ट निर्देश नहीं होने के कारण विवाद हुए। सरकार के निर्देश है कि हलवाई, सब्जी विक्रेता, किराना, दवाइयों की दुकानें खुली रहेंगी मगर पुलिसकर्मी इन्हें ही बंद करवाने लगे। जिस कारण कुछ जगह विवाद हुआ। बाद में मामला सुलझा लिया गया।
- भानूप्रकाश, अध्यक्ष नगर व्यापार मंडल

किरोड़ीमल मंदिर के पास खुली दुकान को बंद करवाते हुए एसआई इंद्रपाल। संवाद न्यूज एजेंसी

किरोड़ीमल मंदिर के पास खुली दुकान को बंद करवाते हुए एसआई इंद्रपाल। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed